Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

समुद्र की लहरों पर भारत का संदेश लेकर ओमान से आगे बढ़ा आईएनएस सुदर्शिनी

समुद्र की लहरों पर India का संदेश लेकर ओमान से आगे बढ़ा आईएनएस सुदर्शिनी

New Delhi, 18 अक्टूबर . समुद्र की लहरों पर सवार आईएनएस सुदर्शिनी ओमान के सलालाह बंदरगाह से आगे बढ़ गया है. यह भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पारंपरिक डिजाइन वाला पाल प्रशिक्षण पोत है. ओमान में यह भारतीय पोत 14 से 17 अक्टूबर तक रहा. ओमान में ठहरने के बाद पोत ने अपनी ऐतिहासिक अंतरमहासागरीय यात्रा ‘लोकायन-2026’ फिर शुरू कर दी है.

इस यात्रा के जरिए भारतीय नौसेना अपनी समृद्ध समुद्री विरासत को दुनिया तक पहुंचा रही है. साथ ही, युवा नौसैनिकों को समुद्र की चुनौतियों के बीच कौशल, धैर्य और नेतृत्व सीखने का अवसर मिल रहा है. नौसेना के मुताबिक सलालाह में आईएनएस सुदर्शिनी का ठहराव India और ओमान की नौसेनाओं के बीच दोस्ती को और मजबूत करने वाला रहा.

इस दौरान दोनों देशों के नौसैनिकों ने पेशेवर बातचीत की और खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया. इन मुलाकातों ने आपसी तालमेल बढ़ाने के साथ दोनों नौसेनाओं के बीच विश्वास और मित्रता के रिश्तों को भी मजबूती दी. लोकायन-2026 की यह यात्रा दस महीने लंबी है. यह यात्रा समुद्र के रास्ते India की मित्रता का संदेश लेकर चल रही है. .

अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों से गुजरता आईएनएस सुदर्शिनी भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं को समुद्री परिस्थितियों का व्यावहारिक अनुभव दे रहा है. पाल के सहारे लंबी समुद्री यात्रा करना नौसेना के प्रशिक्षुओं को अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व की अहम सीख दे रहा है.

इस अभियान का उद्देश्य केवल समुद्र की दूरियां तय करना नहीं है. आईएनएस सुदर्शिनी India और दूसरे देशों के बीच समुद्री सहयोग तथा सद्भाव बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है. इसके साथ India की प्राचीन सभ्यतागत भावना ‘वसुधैव कुटुंबकम्,’ यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, का संदेश भी अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्रों तक पहुंच रहा है.

यह यात्रा India की ‘महासागर’ परिकल्पना को भी आगे बढ़ाती है. इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी सहयोग तथा साझा प्रगति को बढ़ावा देना है. नौसेना द्वारा शुरू किया गया यह लोकायन-2026 भारतीय नौसेना की समुद्री परंपरा, साहसिक खोज और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रतीक बन रहा है.

आईएनएस सुदर्शिनी अपनी पालों के साथ आगे बढ़ते हुए India की समुद्री पहचान को मजबूत करने और दुनिया के देशों के साथ मित्रता के नए रिश्ते बनाने के अभियान में जुटा है.

–

जीसीबी/एमएस

Share