टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर बोले निरुपम- 24 घंटे में पकड़ा गया मुख्य शूटर, मुंबई में पुलिस का राज

Mumbai , 19 अक्टूबर . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने उपChief Minister एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में होने वाली पार्टी की दशहरा रैली की तैयारियों, Actor टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना और उत्तर प्रदेश के कन्नौज में Samajwadi Party के पीडीए सम्मेलन में खाली कुर्सियों को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Mumbai Police का बचाव करते हुए दावा किया कि टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले में मुख्य शूटर को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि Samajwadi Party का जनाधार लगातार सिकुड़ रहा है.
संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना की दशहरा रैली पार्टी की ऐतिहासिक परंपरा है, जिसकी शुरुआत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी पार्क में की थी. शिवसैनिक हर साल दशहरा रैली का इंतजार करते हैं, क्योंकि इस मंच से उन्हें पार्टी की विचारधारा और आगे की Political दिशा के बारे में मार्गदर्शन मिलता रहा है. इस बार Maharashtra के उपChief Minister और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे रैली में शिवसैनिकों का मार्गदर्शन करेंगे. वह समाज सेवा, Maharashtra के विकास, राज्य के लोगों की सेवा और विरोधियों का मजबूती से मुकाबला करने जैसे विषयों पर अपनी बात रखेंगे. गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पार्टी भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है.
Actor टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना को संजय निरुपम ने चिंताजनक और चौंकाने वाला बताया. उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि Mumbai Police माफिया गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है. Police ने पहले भी कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है और टाइगर श्रॉफ के मामले में मुख्य शूटर को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया. उन्होंने सलमान खान की बालकनी और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन मामलों में भी आरोपियों को पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि Mumbai में Police का शासन चलता है, अपराधियों का नहीं. Police और Government पूरी क्षमता के साथ ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई कर रही हैं.
उन्होंने बताया कि घटना के बाद उपChief Minister एकनाथ शिंदे Mumbai पहुंचे और टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया. Government Mumbai के नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में माफिया गतिविधियों पर लगाम लगाने का प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं पर कहा कि जब Police कार्रवाई कर रही है, तब उसकी क्षमता पर सवाल उठाना उचित नहीं है.
कन्नौज में अखिलेश यादव के पीडीए सम्मेलन में खाली कुर्सियों को लेकर निरुपम ने Samajwadi Party पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कन्नौज Samajwadi Party का गढ़ माना जाता रहा है और पीडीए पार्टी का प्रमुख Political नारा है. इसके बावजूद सम्मेलन में कुर्सियां खाली रहने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी के घटते जनाधार का संकेत है. निरुपम ने आरोप लगाया कि सम्मेलन में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में Government बनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन यह सपना पूरा होने वाला नहीं है.
उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार मिलने पर Samajwadi Party फिर वोट चोरी और ईवीएम का मुद्दा उठाएगी. निरुपम ने इसे मतदाताओं का अपमान बताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम ही पार्टी के जनसमर्थन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेंगे.
–
पीएसके


