टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हुए 2 पिस्टल सूरत से बरामद, फोरेंसिक लैब में होगी जांच

Mumbai , 24 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ के ऊपर हुई फायरिंग में इस्तेमाल किए गए 2 पिस्टल को आखिरकार Mumbai क्राइम ब्रांच ने बरामद कर लिया है.
सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने सूरत से दो पिस्टल को बरामद करके उसे जब्त कर लिया है. हालांकि इन हथियारों की बरामदगी किसी अज्ञात जगह या शख्स के पास से हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने के दौरान इन पिस्टल को सूरत में छिपा दिया था. इस बरामदगी के बाद अब Police इन हथियारों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी.
बता दें कि 18 अक्टूबर को Mumbai के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी. Actor फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से अपनी कार में जा रहे थे. इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं. घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए,लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए. फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भाग गए और फिर ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे.
घटना के बाद Mumbai Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को Rajasthan के कोटा से गिरफ्तार किया गया था. बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं. इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
Mumbai क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथी रणदीप मलिक ने कथित तौर पर रेहान को अनिल पंडित से मिलवाया था. एक अन्य आरोपी कुणाल के भी मलिक के जरिए ही पंडित के संपर्क में आने का संदेह है. Mumbai क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी कुणाल ने हथियार Mumbai पहुंचाने के लिए राधा और बबीता नामक दो महिलाओं को पैसे दिए थे. दोनों को काम के सिलसिले में Mumbai घूमने का लालच भी दिया गया था. हथियार पहुंचाने के बाद दोनों महिलाओं के Mumbai में कुछ जगहों पर घूमने की जानकारी सामने आई है.
–
ओपी/पीएम


