झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को Supreme Court कॉलेजियम की मंजूरी

रांची, 10 सितंबर . Jharkhand हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. Supreme Court कॉलेजियम ने Jharkhand सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है.

इन नई नियुक्तियों के साथ ही हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की कुल संख्या 13 से बढ़कर 16 हो जाएगी. Supreme Court कॉलेजियम की यह महत्वपूर्ण बैठक Thursday यानी 10 सितंबर को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

बैठक में विचार-विमर्श के बाद तीनों न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश पर सहमति बनी. हाईकोर्ट के जस्टिस के लिए जिन न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की गई है, उनमें गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज (पलामू) के पीडीजे राम शर्मा शामिल हैं.

कॉलेजियम ने अपने आधिकारिक बयान में तीनों न्यायिक अधिकारियों को Jharkhand हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की औपचारिक सिफारिश की पुष्टि की है. Supreme Court कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय तथा President भवन के स्तर पर नियुक्ति की निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

वारंट जारी होने और President की स्वीकृति की अधिसूचना जारी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारी Jharkhand हाईकोर्ट के जज के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

उल्लेखनीय है कि Jharkhand हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 पद स्वीकृत हैं. वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित केवल 13 न्यायाधीश पदस्थापित हैं, जिससे अदालतों पर मुकदमों का बोझ बढ़ रहा था. तीन नए जजों के आगमन से हाईकोर्ट में रिक्तियों की संख्या 12 से घटकर 9 रह जाएगी.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment