झारखंड : रामगढ़ में कंटेनर की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र और बहू की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रामगढ़, 12 अक्टूबर . Jharkhand के रामगढ़ जिले में रामगढ़-रांची फोरलेन पर चुटूपालू घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा Sunday-Monday की दरमियानी रात उस समय हुआ, जब एक कंटेनर ने बलेनो कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

मृतकों में 70 वर्षीय प्रियांशु चक्रवर्ती, उनके 32 वर्षीय बेटे प्रोनाई चक्रवर्ती और बहू शामिल हैं. प्रियांशु चक्रवर्ती भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से सेवानिवृत्त थे. हादसे में उनकी 60 वर्षीय पत्नी रीना चक्रवर्ती और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी हजारीबाग जिले के निवासी बताए गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियांशु चक्रवर्ती अपनी पत्नी के साथ Sunday को रांची के लिए निकले थे. उन्हें Bengaluru से आए अपने बेटे और बहू को लेकर वापस लौटना था. इसी दौरान चुटूपालू घाटी में रामगढ़ की ओर आने वाली लेन पर उनकी कार कंटेनर की चपेट में आ गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय Police मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज जारी है. हादसे के बाद चुटूपालू घाटी में अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटनाग्रस्त कार के सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़े रहने के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा.

Police ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आवागमन सामान्य कराने के प्रयास किए. Police दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में कंटेनर की कार से टक्कर की बात सामने आई है. Police ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

–

एसके/

Leave a Comment