Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंड भाजपा का सरकार को अल्टीमेटम, रांची के राजस्व कर्मचारी हत्याकांड का 7 दिन में खुलासा न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे

Jharkhand भाजपा का Government को अल्टीमेटम, रांची के राजस्व कर्मचारी हत्याकांड का 7 दिन में खुलासा न हुआ तो सड़क पर उतरेंगे

रांची, 28 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में भाजपा ने Police को सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में मामले का खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. Wednesday को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद समीर उरांव, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर और विनय महतो धीरज शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने नामकुम के जोरार स्थित तेतरी टोली में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. इसके बाद भाजपा नेता बुंडू के दलकीडीह गांव पहुंचे और लक्ष्मीकांत मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

भाजपा नेताओं ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सजा दिलाने के लिए पार्टी परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष करेगी. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नामकुम थाना पहुंचा और थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की.

भाजपा नेताओं ने कहा कि Police सात दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा करे. ऐसा नहीं होने पर पार्टी आंदोलन करेगी. प्रतिनिधिमंडल के संयोजक और पूर्व सांसद समीर उरांव ने राज्य की हेमंत सोरेन Government पर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक Governmentी कर्मचारी की हत्या होना गंभीर चिंता का विषय है. उनके मुताबिक, इस घटना से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े होते हैं. समीर उरांव ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उन्होंने Police से हत्याकांड में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

उन्होंने दोहराया कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा आंदोलन का रास्ता अपनाएगी. इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, लोवाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share