झारखंड : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक का शव नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर, 2 अक्टूबर . Jharkhand के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर सबटाउन स्थित सालडीह खरकाई नदी घाट पर Friday सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव तैरता देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना Police को दी. मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना Police ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. मृतक की पहचान धनबाद निवासी सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, सुमित आदित्यपुर-2 के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 24 में एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. वह Thursday से अचानक लापता हो गया था. उसके लापता होने के बाद रूममेट ने आरआईटी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. Police उसकी तलाश कर रही थी.

इसी बीच Friday सुबह सालडीह स्थित खरकाई नदी घाट पर स्थानीय लोगों ने पानी में शव तैरता देखा. इसकी सूचना वार्ड 13 के पार्षद शांतनु कुमार को दी गई, जिन्होंने आदित्यपुर थाना Police को जानकारी दी. Police टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया.

Police ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान होने के बाद घटना की सूचना सुमित के परिजनों और दोस्तों को दी गई. सुमित मूल रूप से धनबाद का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए आदित्यपुर में रह रहा था. उसकी अचानक मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में मातम है.

दोस्तों के मुताबिक, वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा था. Police फिलहाल युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी नदी में डूबने से मौत दुर्घटना के कारण हुई, उसने आत्महत्या की या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है.

Police सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. Police के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. इसके साथ ही Police सुमित के लापता होने से लेकर नदी में शव मिलने तक के घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है.

–

एसएनसी/एसके

Leave a Comment