झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

रांची, 7 अक्टूबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का Wednesday को रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी. वह करीब 80 वर्ष की थीं. उनके निधन की खबर के बाद Jharkhand के Political और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई.

रूपी सोरेन पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं. हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. सितंबर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका हैदराबाद में भी इलाज कराया गया था. रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत में कई बार गिरावट आई और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा. Wednesday को उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई.

चिकित्सकों की टीम ने उनके उपचार के लिए विशेषज्ञों को बुलाया. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. उज्जवल राय समेत अन्य चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे थे. Wednesday शाम उनकी हालत और बिगड़ गई, और बाद में चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की. रूपी सोरेन की गंभीर स्थिति को देखते हुए Chief Minister हेमंत सोरेन ने Wednesday के अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए थे.

राज्य मंत्रिपरिषद की Wednesday शाम प्रस्तावित बैठक भी स्थगित कर दी गई थी. Chief Minister शाम करीब चार बजे हिल व्यू अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उनके अस्पताल पहुंचने के बाद राज्य Government के मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत कई नेता भी वहां पहुंचे थे. रूपी सोरेन का विवाह एक जनवरी 1962 को शिबू सोरेन के साथ हुआ था. विवाह के बाद वह लगातार शिबू सोरेन के साथ रहीं.

शिबू सोरेन Jharkhand आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे और Jharkhand मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में थे. वह Jharkhand के तीन बार Chief Minister भी रहे. शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हुआ था. पति के निधन के बाद रूपी सोरेन परिवार के साथ रहीं और Jharkhand मुक्ति मोर्चा के Political परिवार की वरिष्ठ सदस्य के रूप में उनकी उपस्थिति बनी रहीं.

Chief Minister हेमंत सोरेन अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिकित्सकों से जानकारी लेते रहे थे. रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आने के बाद Jharkhand मुक्ति मोर्चा सहित विभिन्न Political दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment