झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और गिरिडीह में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

पश्चिमी सिंहभूम/गिरिडीह, 13 अक्टूबर . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम और गिरिडीह जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पश्चिमी सिंहभूम में Tuesday को ट्रेलर और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई.

वहीं, गिरिडीह में Monday -Tuesday की रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार आठ से नौ महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया. उसे मामूली खरोंचें आई हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

Police के अनुसार, कार सवार परिवार छत्तीसगढ़ की ओर से टाटानगर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. ट्रेलर चालक हादसे के बाद फरार हो गया. Police ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

दूसरी घटना गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बदडीहा के पास हुई. यहां दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाइक से घर लौट रहे सूरज तुरी (22) और तुलसी दास की अज्ञात मालवाहक वाहन की टक्कर से मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क से करीब 50 मीटर दूर जा गिरी. हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गिरिडीह-रांची मार्ग जाम कर दिया. वे फरार वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

Tuesday तड़के करीब तीन बजे Police के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि Police अज्ञात वाहन की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच कर रही है. अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजा दिलाने के संबंध में भी आश्वासन दिया है.

–

एसएनसी/एसके

Leave a Comment