झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन ने कौशल विकास कार्यक्रमों में प्रशिक्षित 3044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

रांची, 23 नवंबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने Monday को Jharkhand मंत्रालय के सभागार में आयोजित Chief Minister कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में 3044 प्रशिक्षित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक इन युवाओं को देश-विदेश की कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है.
यह कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. फाउंडेशन ने गुरुकुल, आईटीआई और नर्सिंग कॉलेजों के जरिए युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार जोड़ा है. कार्यक्रम में बताया गया कि इनमें से करीब 500 युवाओं को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्लेसमेंट मिला है.
नियुक्ति पत्र वितरण के बाद Chief Minister ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है. युवाओं के पास हुनर और व्यावहारिक कौशल भी होना चाहिए. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दौर वैश्विक स्तर पर सामने है. ऐसे में पढ़ाई के साथ कौशल विकास भी जरूरी है. युवाओं को बदलती जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा, ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में अब तक एक लाख से अधिक हुनरमंद युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया गया है. उन्होंने युवाओं से आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी रफ्तार तेज करने का आह्वान किया. Chief Minister ने विदेशों में नौकरी कर रहे Jharkhand के युवाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और उनके अनुभव जाने. स्वास्थ्य क्षेत्र में पुरुष नर्सों की मांग को देखते हुए राज्य में पुरुषों के लिए भी नर्सिंग प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है.
कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा ने कहा कि दुमका में मेल नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की तैयारी है. प्रेझा फाउंडेशन के अध्यक्ष टी.वी. नरेंद्रन ने प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए Government से सहयोग मांगा. समारोह में Jharkhand के छात्रों को एआई प्रशिक्षण के लिए आईआईटी मद्रास और टीवीएस के साथ दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए. बताया गया कि Government ने नवंबर और दिसंबर में करीब 1,500 अन्य युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है.
–
एसएनसी/पीएम


