झारखंडः बोकारो के चंद्रपुरा में घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, दंपती की मौत, पुत्र गंभीर

बोकारो, 17 सितंबर . Jharkhand के बोकारो जिले के चंद्रपुरा में अपराधियों ने Thursday रात घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. हमले में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका जवान बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. Police ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

वारदात चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी स्थित पश्चिमी टोला (पश्चिमी पल्ली) में हुई. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. उनका पुत्र रोहित भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने रोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

Police के अनुसार, Thursday रात अज्ञात अपराधी नरेश सिन्हा के घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी. गोलीबारी में नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही बेरमो के डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह और चंद्रपुरा थाना Police मौके पर पहुंची. Police ने घटनास्थल को सुरक्षित कर वहां से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.

Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर कितने थे और वे किस रास्ते से घर में दाखिल हुए थे. बेरमो डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि Police मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि अभी हत्या के कारण के बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

बताया जा रहा है कि नरेश सिन्हा पहले एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और वर्तमान में सेवानिवृत्त जीवन बिता रहे थे. Police अब परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जांच में Police कई संभावित पहलुओं को ध्यान में रख रही है. इनमें पुरानी रंजिश, संपत्ति विवाद और लूट की आशंका शामिल है. हालांकि, इनमें से किसी भी कारण की अभी Police ने पुष्टि नहीं की है. Police अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है.

Police का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और घायल रोहित के बयान से जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment