Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

झाड़ू छोड़ ‘आप’ के तीन विधायकों ने थामा ‘कमल’, बताया- पंजाब को भाजपा की जरूरत

झाड़ू छोड़ ‘आप’ के तीन विधायकों ने थामा ‘कमल’, बताया पंजाब को भाजपा की जरूरत

झाड़ू छोड़ ‘आप’ के तीन विधायकों ने थामा ‘कमल’, बताया- पंजाब को भाजपा की जरूरत

New Delhi, 2 नवंबर . पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को जोरदार झटका लगा है. पार्टी के तीन विधायकों ने Monday को पंजाब भाजपा चीफ और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया. ‘आप’ के बागी विधायकों ने दावा किया पंजाब को अब भाजपा की सख्त जरूरत है और भाजपा Government ही प्रदेश से नशे का अंत कर सकती है.

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि दिल्ली में ‘आम आदमी पार्टी’ के तीन विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौरमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए. Prime Minister मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने के लिए तीनों साथियों का स्वागत करता हूं. अब समय है एक साथ आकर पंजाब के हर घर तक विकास और शांति पहुंचाई जाए.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज हम बहुत खुश हैं. हमारे साथ जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोगों को भाजपा पर पूरा भरोसा है. लोग जानते हैं कि पंजाब में विकास और तरक्की तभी संभव है, जब राज्य में ‘डबल इंजन’ की Government हो. आज ‘आप’ के तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं, जिनमें Government के एक कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं. आने वाले दिनों में कई और नेता भाजपा में शामिल होंगे.

भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इससे पता चलता है कि पंजाब किस दिशा में जा रहा है. भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली Government के पिछले पांच वर्षों में, पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और गैंगस्टरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. हर दिन हत्या और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं. इन विधायकों ने बार-बार अपनी आवाज उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें चुप करा दिया गया. ऐसे कई और विधायक भी हैं, जो अपनी ही Government से नाखुश हैं.

भाजपा में शामिल हुए हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि मैं अपने आप को खुशनसीब मानता हूं कि मैं भाजपा परिवार में शामिल हुआ. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा दिलाया है कि हमारे जो मसले हैं, वे सुलझाए जाएंगे, पूरे किए जाएंगे. पंजाब में इंडस्ट्री लगाई जाएगी.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशे के खिलाफ दी गई डेडलाइन का जिक्र करते हुए कहा कि वह जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं. नशा खत्म करने को लेकर जो डेडलाइन दी है, हमें भरोसा है कि वह अपने वादे को पूरा करेंगे. आज पंजाब को भाजपा की जरूरत है. पंजाब को कर्जे, नशे और गैंगस्टरों की मार से भाजपा की Government ही निकाल सकती है. उन्होंने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा की डबल इंजन Government ने क्राइम कंट्रोल किया, पंजाब में भी जनता यही अपेक्षा कर रही है.

भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के बागी नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज किसी को नहीं पता कि पंजाब का Chief Minister कौन है, भगवंत मान या अरविंद केजरीवाल. पंजाब की जनता को यह पता होना चाहिए कि स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी करने वाला व्यक्ति अभी कहां रह रहा है और किस दफ्तर में काम कर रहा है. उसे Chief Minister कार्यालय में छिपाकर रखा गया है. वह तीन दिन बिताने के बाद अमृतसर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुकता है. जिस व्यक्ति को Supreme Court ने अपराधी बताया है, वह आज पंजाब चला रहा है. संविधान अगर कहीं खतरे में है तो वह पंजाब में है, इसीलिए हमें पंजाब को हर हाल में बचाना है.

–

डीकेएम/एबीएम

Share