
मॉस्को, 12 अक्टूबर . अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन में राष्ट्रपति बदलने वाले बयान के बाद अब क्रेमलिन (रूसी President कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नेतृत्व में कोई ऐसा व्यक्ति आगे आना चाहिए जो शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करें.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को दिए एक इंटरव्यू यह बात कही. वह अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें ट्रंप ने यूक्रेनी President वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को बदलने की बात कही थी.
प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि मॉस्को चाहता है कि यूक्रेन के नेतृत्व में कोई ऐसा व्यक्ति आगे आए जो जमीनी हकीकत को स्वीकार करने की Political इच्छा दिखाए और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करे. Saturday को ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अब यूक्रेन में नए President का चुनाव कराने का समय आ गया है. उनका दावा था कि जेलेंस्की कई मौकों पर रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
वहीं, Sunday को जेलेंस्की ने एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर रूसी President व्लादिमीर पुतिन 60 दिनों के युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमत हो जाते हैं, तो वह यूक्रेन में President चुनाव कराने के लिए तैयार हैं.
दरअसल, ट्रंप ने रूस के President व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति समझौता करने के बाद दुनिया में तेल की समस्या के लिए जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया.
सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की की आलोचना की और रूस की डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “जेलेंस्की जो चाहे कर सकते हैं लेकिन वह यह नहीं कर सकते क्योंकि यह पूरी दुनिया की समस्या है.” ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि अब यूक्रेन को नया President मिलना चाहिए.
ट्रंप ने कहा कि दुनिया इस समय डीजल ईंधन की रिफाइनिंग क्षमता की कमी जैसी चुनौती का सामना कर रही है और यह समस्या डीजल ईंधन के लिए पर्याप्त रिफाइनरियों की कमी की वजह से पैदा हुई है.
–
एवाई/पीएम