जेपीएनआईसी के लिए प्राइवेट कंपनी बनाकर सरकारी खजाने पर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल: सीएम योगी

देवरिया, 29 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Samajwadi Party के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कहा कि Lucknow में बने जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) की प्रारंभिक लागत मात्र 200 करोड़ थी. सपा ने इस पर 864 करोड़ खर्च कर दिए, तब भी यह अधूरा रहा. यह पैसा ‘सैफई सिंडिकेट’ का नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता का पैसा था. ये लोग जनता का पैसा पानी की तरफ बहाते थे. यदि अब Government उस पर पैसा लगाती तो कम से कम 150-200 करोड़ रुपये और खर्च होते. ये लोग Government के खजाने से 900-1000 करोड़ खर्च करके इस सेंटर को एक प्राइवेट कंपनी को देना चाहते थे, जिसमें अखिलेश, डिंपल व धर्मेंद्र यादव शामिल थे.

सीएम योगी Saturday को सलेमपुर व भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बाबा दुग्धेश्वर नाथ की धरा पर उमड़े जनसमुद्र का अभिनंदन किया और 2017 के पहले की दुर्दशा और इसके बाद आए सकारात्मक बदलावों को भी बताया.

उन्होंने कहा कि सपा की मंशा थी कि Government के पैसे से बने जेपीएनआईसी को प्राइवेट कंपनी चलाएगी. इसमें होटल, क्लब, जिम आदि रहेगा और कमाई भी घर में ही जाएगी. अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव व इनके शागिर्द प्राइवेट कंपनी बनाकर प्रदेश के खजाने पर डकैती डाल रहे थे. 2017 में हमारी Government आई तो हमने इसे Lucknow विकास प्राधिकरण को दे दिया, उसने जांच कराई. रिपोर्ट आने के बाद विज्ञापन निकाला. हम इस प्रोजेक्ट पर और पैसा खर्च करने को तैयार नहीं थे, बल्कि जो पैसा खर्च हुआ है वह भी Governmentी खजाने में आए, इसके लिए Government ने व्यवस्था प्रारंभ की है. जिस पैसे से युवाओं को रोजगार मिलता, फ्लाईओवर, इनोवेशन सेंटर, विश्वविद्यालय आदि बनते, अपनी अय्याशी के लिए प्रदेश के खजाने में डकैती डालने का पाप करने वाले सपा मुखिया को जनता से माफी मांगनी चाहिए.

सीएम योगी ने सपा को लूटखसोट का पर्याय और डकैतों का गिरोह बताया, कहा कि 2017 के पहले ‘देख सपाई-बिटिया घबराई’ का नारा चलता था. बेटी की सुरक्षा को लेकर माता-पिता और भाइयों को चिंता रहती थी. जब हम 26 अगस्त को निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहे थे, तब सपा के बबुआ की नींद टूटी और उन्होंने जल्दी-जल्दी में प्रेसवार्ता बुलाई.

उनको पता ही नहीं था कि क्या बोलना है, उन्होंने कहा कि लोगों से 40 हजार रुपए लेंगे. उन्हें पता ही नहीं था कि यह लेने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए कार्यक्रम है. उन्होंने Samajwadi Party और उसके मुखिया अखिलेश यादव की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सपा के ‘बबुआ’ 12 बजे सोकर उठते हैं. इससे उनका दिमाग भारी रहता है और वह झुंझलाते हैं. पत्रकारों के सवाल पर वह गाली-गलौच व हाथापाई करने पर उतारू हो जाते हैं. मैंने सुना कि अखिलेश यादव ने एक बार पत्रकार के गले पर तलवार रख दी थी. मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में काम करता है. यदि कोई Government-प्रशासन गलत करता है तो मीडिया उस ओर ध्यानाकर्षण कराती है, लेकिन जब मीडिया ने बबुआ की सच्चाई उजागर की तो उन्होंने पत्रकार के गले पर तलवार रख दी.

Chief Minister योगी ने कहा कि परिवहन निगम की बसों में तीन दिन (27 से 29 अगस्त) तक सहयात्री के साथ नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई. पिछले दो दिनों में लाखों महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया. आज भी नि:शुल्क बस सेवा जारी है. कल से 60 वर्ष से ऊपर की माताओं को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी. Government जनता के टैक्स का पैसा रिटर्न कर रही है. 16 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन मिल रहा है. अब कोई इनके राशन पर डाका नहीं डाल सकता.

Chief Minister ने कहा कि Samajwadi Party दरअसल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसमें एक ही परिवार के सब लोग मिलेंगे. सपा मुखिया कहते हैं कि एक ही परिवार के पांच सांसद हैं, इसीलिए पार्टी बची है. उन्हें खैर मनानी चाहिए कि सपा बची है, वर्ना वही हाल होगा जो जनता दल का हुआ था. Chief Minister ने युवाओं को आश्वस्त किया कि नौकरियों की कमी नहीं है. जल्द ही एक लाख नौजवानों को Governmentी नौकरी मिलेगी. इसमें 45 हजार होमगार्ड, 36 हजार Police कार्मिकों (4 हजार सब इंस्पेक्टर भी) की भर्ती होगी. उप्र पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत अलग-अलग विभागों में 30 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं. जल्द ही शिक्षकों की भर्ती भी करेंगे.

उन्होंने कहा कि यूपीटीईटी की परीक्षा में 13 लाख नौजवान उत्तीर्ण हुए हैं. इस भर्ती का अधियाचन जा चुका है, विज्ञापन जारी होने वाला है. इन नौजवानों के लिए भी जल्द ही नौकरी का खजाना निकलने वाला है. Government दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट देगी. 50 लाख से अधिक नौजवान यह पा चुके हैं, 25 लाख का फिर से ऑर्डर दिया गया है. स्नातक अंतिम वर्ष के बच्चों को टैबलेट देंगे. अब कोई नौकरी में सेंध नहीं लगा पाता, सपा मुखिया को इसी बात की चिढ़ है. अब हर जनपद के नौजवानों को नौकरी मिलती है. नौजवान के लिए हर जगह नौकरी, रोजगार व स्वरोजगार है. हर न्याय पंचायत स्तर पर डिजिटल एंटरप्रेन्योर के रूप में नौजवान को कार्य दिया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि 15 जुलाई से 15 नवंबर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर के लिए भय व दहशत का माहौल लेकर आता था कि इंसेफेलाइटिस न जाने किस बच्चे को निगल ले. माता-पिता भय के साये में जीने को मजबूर थे. यह सपा व कांग्रेस Governmentों की बीमार मानसिकता थी, जो मासूमों को निगलती थी, लेकिन इनकी संवेदना मर चुकी थी. 40 वर्ष में 50 हजार मासूमों की जान गई, लेकिन सपा का Chief Minister या कांग्रेस का Chief Minister /Prime Minister एक बार भी देखने या गरीब का हालचाल लेने नहीं आया. 2017 से पहले बच्चा नंगे पैर स्कूल जाता था, भवन जर्जर थे, बेटी स्कूल छोड़ देती थी, शिक्षक नहीं थे, गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था. मुसहर, गरीब, वंचित, दलित भूख से दम तोड़ता था, लेकिन तत्कालीन Governmentें उसका हाल नहीं लेती थीं, बल्कि गरीबों का राशन बेचकर अपनी पार्टी को माफिया के हवाले कर चुकी थीं. माफिया समानांतर सत्ता चलाते थे.

उन्होंने कहा कि डबल इंजन Government हर बच्चे की फिक्र करती है. जुलाई हो या नवंबर, अब किसी माता-पिता को मासूम की चिंता नहीं करनी है. हमने इंसेफेलाइटिस (नवकी बीमारी) को सदैव के लिए समाप्त कर दिया है. सुशासन का परिणाम है कि गरीब को बिना मांगे राशन, बिजली, आवास, शौचालय और नौजवान को रोजगार व Governmentी नौकरी मिल रही है. सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन Government आने के बाद देवरिया में विकास कार्य नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं. महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर अब देवरिया में मेडिकल कॉलेज है. स्वाधीनता संग्राम सेनानी राघव बाबा कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन कांग्रेस Government के विरोध के बावजूद उन्होंने दो-टूक कहा था कि राम आन-बान-शान के प्रतीक हैं. यदि कांग्रेस Government राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनेगी तो वह स्वीकार नहीं करेंगे. वह रामजन्मभूमि आंदोलन में कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का खुलकर विरोध करते थे.

सीएम ने कहा कि अब यूपी को कोई बीमारू नहीं कहता. अब देश-दुनिया वालों के चेहरे की चमक बताती है कि वे यूपी के नाम पर खुश हैं. वे कहते हैं कि काश, मेरा भी जन्म यूपी में हुआ होता, हम भी रामराज्य का अनुभव करते. माफिया मिट्टी में मिल गए. व्यापारी व बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की एकमात्र जगह जेल है या जहन्नुम. सीएम ने जिनकी इच्छाशक्ति मर चुकी है, उनसे क्या ही उम्मीद रखना. जब कोई Chief Minister 16-18 घंटे मेहनत करेगा, तब सुरक्षा और परिवर्तन ला पाएगा. विधायकों से मांगे गए प्रस्तावों को हम तत्काल स्वीकृति देते हैं. सभाकुंवर जी के प्रस्ताव पर फ्लाईओवर को स्वीकृति दी. दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है. सपा मंदिरों के सौंदर्यीकरण का पैसा कब्रिस्तानों पर बहाती थी.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment