जीएसटीएटी भर्ती 2026: स्टेनोग्राफर सहित 237 पदों पर वैकेंसी, 15 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

New Delhi, 9 नवंबर . Governmentी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है. दरअसल, India Government के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने वस्तु और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTएटी) की विभिन्न पीठों में अधीनस्थ कर्मचारियों के रिक्त 237 पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के संबंध में रिक्तियों की घोषणा एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है.
GSTएटी की ओर से जारी 237 रिक्तियों में वित्तीय सलाहकार का 1, संयुक्त रजिस्ट्रार के 3, उप रजिस्ट्रार के 6, प्रधान निजी सचिव के 10, सहायक रजिस्ट्रार का 1, वरिष्ठ निजी सचिव के 18, वरिष्ठ लेखा अधिकारी के 9, न्यायालय अधिकारी के 56, निजी सचिव के 23, लेखापाल के 15, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 59, सहायक के 17 और अपर डिवीजन क्लर्क के 19 पद शामिल हैं.
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार GSTएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या अन्य योग्यता होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है.
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 15 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 25,500 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी.
अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए GSTएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.
–
डीके/डीकेपी


