जिनपिंग की भारत यात्रा से सकारात्मक नतीजे निकलेंगे, यह भारत की बढ़ती ताकत का संकेत: कीर्ति वर्धन सिंह

New Delhi, 26 अगस्त . विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने चीनी President शी जिनपिंग की प्रस्तावित India यात्रा को India की बढ़ती वैश्विक ताकत और मजबूत विदेश नीति का संकेत बताते हुए कहा कि इतने बड़े देश के नेता का India आना दोनों देशों के लिए सकारात्मक और ठोस परिणाम लेकर आएगा.

से बातचीत में कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि अगर शी जिनपिंग India आ रहे हैं तो इसे रचनात्मक नजरिए से देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “इतने बड़े देश का नेता India आ रहा है तो इसमें कुछ न कुछ ठोस और सकारात्मक बातें जरूर निकलेंगी. यह दौरा साफ संकेत है कि India की वैश्विक स्थिति और मजबूती लगातार बढ़ रही है.”

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के नेतृत्व में India की विदेश नीति लगातार मजबूत हुई है. यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में प्रगति, रूस के साथ उर्वरक समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और अन्य देशों के साथ हुए समझौते इसका उदाहरण हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान होने वाला यह दौरा India और चीन दोनों देशों के लिए लाभदायक साबित होगा.

नितिन गडकरी के नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने संबंधी बयान पर कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि यह प्रकृति का सामान्य नियम है. उम्र बढ़ने के साथ अनुभव बढ़ता है, जबकि ऊर्जा धीरे-धीरे कम होती जाती है. इसलिए वरिष्ठ पीढ़ी को अपना अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी को सौंपना चाहिए, ताकि युवा अपनी ऊर्जा और वरिष्ठों के अनुभव के साथ समाज और देश को आगे बढ़ा सकें.

गृह मंत्री अमित शाह के “देश कोई धर्मशाला नहीं है” वाले बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि India अवैध घुसपैठियों के लिए धर्मशाला नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सीमाओं की सुरक्षा जरूरी है. India ने हमेशा तय प्रक्रिया के तहत शरणार्थियों का स्वागत किया है, लेकिन अवैध तरीके से आने वाले घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

उत्तर प्रदेश Government द्वारा जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को निजी हाथों में दिए जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि किसी संस्था का संचालन केवल Governmentी या निजी हाथों में होने से उसकी सफलता तय नहीं होती, बल्कि यह नेतृत्व पर निर्भर करता है. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी Government सोच-समझकर निर्णय लेती है और यह फैसला संस्था तथा समाज दोनों के हित में होगा.

डीएससी

Leave a Comment