Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जामनगर: लाभार्थियों ने कहा-पक्के मकान में जाने का सपना पीएम मोदी ने किया पूरा

जामनगर: लाभार्थियों ने कहा पक्के मकान में जाने का सपना पीएम मोदी ने किया पूरा

जामनगर: लाभार्थियों ने कहा-पक्के मकान में जाने का सपना पीएम मोदी ने किया पूरा

जामनगर, 29 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi की पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना पक्का घर बनाने और जीवन स्तर बेहतर करने में मदद कर रही है. Gujarat के जामनगर में इस योजना के लाभार्थी बता रहे हैं कि किस तरह इस योजना ने उनके जीवन में सुरक्षा, खुशी और नए अवसर लाए हैं.

जामनगर के गुलाब नगर के पास स्थित मोहन नगर में रहने वाले राजेंद्रभाई का मकान जर्जर हालत में था. बरसात के मौसम में उनके घर में पानी घुस जाता था. इसी दौरान उन्हें Prime Minister आवास योजना के बारे में जानकारी मिली. योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने से वह अपना पक्का मकान बनाने में सफल रहे. राजेंद्रभाई ने कहा कि अपना घर बनने से उनका परिवार खुश है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार आया है.

से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले मकान जर्जर हालत में था और बरसात के दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. Prime Minister आवास योजना-शहरी के तहत उन्हें चार लाख रुपये का लोन मिला, जिससे वह अपना पक्का मकान बना पाए. वह जीवन में कभी ऐसा घर नहीं बना सकते थे. उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से वह पीएम मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते आ रहे हैं. जब वह Gujarat के Chief Minister थे, तब भी उन्हें कई योजनाओं का लाभ मिला और अब Narendra Modi के Prime Minister बनने के बाद भी उन्हें Governmentी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. उन्होंने इसके लिए Prime Minister का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना का लाभ सभी जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए.

लाभार्थी की पत्नी मयूरी ने कहा कि पहले उनका घर कच्चा था. जब उन्हें इस योजना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका लाभ लिया. Prime Minister मोदी ने बहुत अच्छा काम किया है. पक्का मकान बनने से उनका सपना पूरा हो गया है. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी में वह इतना अच्छा मकान बना पाएंगे.

योजना की एक अन्य लाभार्थी मनीषभाई हीरालाल सोलंकी भी जामनगर के मोहन नगर में रहती हैं. पहले वह घर-घर जाकर दूध पहुंचाते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. योजना का लाभ लेकर उन्होंने अपना पक्का मकान बनाया. इसके बाद उन्होंने अपनी आजीविका को आगे बढ़ाया और आज उनकी अपनी डेयरी की दुकान है, जहां लोग दूध खरीदने आते हैं. इस तरह वह आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

लाभार्थी मनीषभाई ने कहा कि उन्हें Prime Minister मोदी की योजना का लाभ मिला है. पहले कच्चा मकान होने से उनके छोटे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और घर में पानी भी घुस जाता था. उन्होंने इस योजना के लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया.

ममता सोलंकी ने कहा कि उन्हें हमेशा Government की योजनाओं का लाभ और सहायता मिलती रही है. उन्होंने बताया कि पहले उनका मकान बहुत छोटा था और आर्थिक स्थिति भी काफी खराब थी. योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसका लाभ लिया और अब उन्होंने एक अच्छा मकान बनाया है. अब उनका परिवार पहले से बेहतर स्थिति में रह रहा है. इसके लिए उन्होंने Prime Minister मोदी का आभार जताया.

Prime Minister आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पात्र आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों को अपना घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना का उद्देश्य लोगों के अपने घर का सपना पूरा करना, उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है.

जामनगर के इन लाभार्थियों के लिए यह योजना केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी लेकर आई है. उनकी कहानियां बताती हैं कि आवास सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है.

–

डीकेएम/पीएम

Share