
New Delhi, 27 अगस्त . India Government के खेल मंत्रालय और ‘माई भारत’ के तत्वावधान में देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी कड़ी में जामनगर के डीकेवी आर्ट्स कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें Prime Minister Narendra Modi ने खिलाड़ियों और युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें India के 2030 राष्ट्रमंडल खेलों तथा 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दूरदर्शिता से जोड़ना है. साथ ही, खेलों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में विशेष रूप से बालिकाओं और युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया. Governmentी विभागों और खेल संगठनों जैसे केडीएफ, केऐईओ और डीएसओ द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं पुरस्कार दिए जाने से युवाओं, खासकर लड़कियों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है.
‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें देश के विकास और विकसित India के विजन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.
जामनगर दक्षिण से विधायक दिव्येश अकबरी ने कहा, “यह कार्यक्रम युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करता है. Prime Minister ने आज पूरे देश के खिलाड़ियों से संवाद किया है, खिलाड़ी 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक गेम्स 2036, जो संभवत: India में आयोजित हो सकता है, उसकी तैयारी कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में हमारे सांसद ने बेहद सराहनीय कार्य किया. मैं नेशनल स्पोर्ट्स डे (29 अगस्त) के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”
इस कार्यक्रम में जामनगर की कराटे एथलीट यशस्वी सिंह भी पहुंचीं, जिन्होंने बांग्लादेश में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया था. प्रतियोगिता में नेपाल की प्रतिद्वंद्वी को हराने के बाद फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी के खिलाफ कड़ा मुकाबला हुआ. महज 1-2 अंकों के अंतर से पीछे रहने के कारण यशस्वी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया.
इस कार्यक्रम को लेकर यशस्वी ने कहा, “मैंने हाल ही में बांग्लादेश में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है. India Government ने एथलीट्स को काफी प्रेरित किया है, जिसकी मैं शुक्रगुजार हूं.”
दूसरी ओर, Prime Minister मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान गांधीनगर पालज आईआईटी में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया उपस्थित रहे. इस मौके पर उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अनेक एथलीट सहित गेम्स में युवा भाग लें, उसके लिए एक अभियान चलाया जा रहा है. Gujarat ही नहीं पूरे देश में खेल संरचना डेवलप हो, इसके तहत Government काम कर रही है.
‘माय भारत’ वॉलिंटियर हर्ष मेहता ने कहा, “पीएम मोदी ने देश के युवाओं को प्रेरित किया है. हम 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहे हैं, संभवत: 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी भी हमें मिल सकती है. इसे लेकर पीएम मोदी ने हमसे बात की. बेहद गर्व की बात है कि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया खुद यहां उपस्थित थे. उन्होंने विकसित India के बारे में युवाओं को प्रेरित किया है.”
पैरा ब्लाइंड खिलाड़ी ठाकुर खोडाजी ने कहा, “मैंने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में India का प्रतिनिधित्व किया है. आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया है. उन्होंने युवाओं को व्यसन से दूर रहने के लिए कहा है. जिन गेम्स में India मेडल नहीं जीतता, उसमें हमें आगे बढ़ना होगा.”
–
आरएसजी/एबीएम