जापान की ओर बढ़ रहा शक्तिशाली तूफान ‘डुजुआन’, भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी

टोक्यो, 21 सितंबर . जापान की Monday को शक्तिशाली तूफान ‘डुजुआन’ का अलर्ट जारी क‍िया गया. जापान की मौसम एजेंसी ने बताया एक बड़ा और शक्तिशाली तूफान ‘डुजुआन’ देश के पूर्वी प्रशांत तट की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से भारी बारिश, तेज हवाएं, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है.

स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे, तूफान ‘डुजुआन’ टोक्यो के पास इजू द्वीप समूह के हाचिजो द्वीप से करीब 100 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था. यह करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा था.

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, तूफान के केंद्र में वायुमंडलीय दबाव 960 हेक्टोपास्कल था और इसके साथ हवा के झोंकों की अधिकतम रफ्तार 198 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी.

यह इस साल जापान के आसपास बनने वाला 25वां तूफान है. इसके Monday शाम से देर रात के बीच टोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा प्रीफेक्चर के बोसो प्रायद्वीप के पास से गुजरने की संभावना है.

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, Monday सुबह तक पूर्वी जापान के कांटो-कोशिन और मध्य जापान के तोकाई इलाके में भारी बारिश शुरू हो चुकी थी.

चिबा के कई शहरों में सड़कों पर पानी भरने की खबरें मिली हैं. जेएमए ने प्रीफेक्चर के कुछ हिस्सों के लिए लेवल-4 भूस्खलन अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम एजेंसी ने Tuesday सुबह 6 बजे तक के 24 घंटों में तोकाई इलाके में 350 मिलीमीटर तक, कांतो और इजू द्वीप समूह में 300 मिलीमीटर तक और उत्तर-पूर्वी जापान के तोहोकू इलाके में 200 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान लगाया है.

तूफान ऐसे समय जापान के करीब पहुंच रहा है, जब देश में पांच दिनों की छुट्टियों का दौर चल रहा है. लोगों से कहा गया है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखें और जरूरी सावधानी बरतें. बहुत खराब मौसम होने की स्थिति में लोगों को अपनी यात्रा या दूसरी योजनाओं का समय बदलने पर भी विचार करने की सलाह दी गई है.

तूफान की वजह से यातायात पर भी असर पड़ा है. कुछ हाईवे के हिस्सों को बंद करना पड़ा है. Monday दोपहर टोक्यो और पश्चिमी जापान को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन सेवाओं में देरी या उन्हें रद्द किए जाने की भी आशंका है.

इससे पहले अगस्त में तूफान चान-होम ने पूर्वी जापान के इबाराकी प्रीफेक्चर में दस्तक दी थी.

‘जिजी प्रेस’ ने फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के हवाले से बताया था कि उस तूफान में सात लोगों को मामूली चोटें आई थीं. इनमें उत्तर-पूर्वी जापान के इवाते प्रीफेक्चर में दो, इबाराकी प्रीफेक्चर में चार और टोक्यो के पास स्थित तोचिगी प्रीफेक्चर में एक व्यक्ति घायल हुआ था.

एवाई/एएस

Leave a Comment