
रामबन, 23 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. Tuesday देर शाम जिले के बटोत इलाके में जियारत मोड़ सना के पास एक कार के अंदर दो Policeकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों जवान रामबन की डिस्ट्रिक्ट Police लाइंस में तैनात थे.
Tuesday रात करीब 10 बजे दोनों Policeकर्मी एक कार के अंदर संदिग्ध हालत में बेहोश पड़े मिले. स्थानीय लोगों ने जब कार के अंदर उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत इसकी सूचना Police को दी और दोनों को आनन-फानन में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रामबन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल दोनों की मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है. मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने या किसी जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन Police किसी भी एंगल से इनकार नहीं कर रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ Police अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार को अपने कब्जे में ले लिया. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Police अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है. दोनों Policeकर्मी ड्यूटी पर थे या नहीं, कार किसकी थी और वे उस जगह पर कैसे पहुंचे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
इस घटना से Police महकमे में शोक की लहर है. दोनों जवानों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.
–
एससीएच/एएस