
श्रीनगर, 3 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरवार को नेशनल हाईवे पर श्रीनगर से जम्मू जा रही एक स्लीपर बस के पलट जाने से कई यात्री घायल हो गए थे. इस हादसे में घायल एक महिला की Saturday को मौत हो गई है. महिला की मौत और हादसे पर उपGovernor मनोज सिन्हा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है.
उपGovernor मनोज सिन्हा के कार्यालय की ओर से एक्स पर लिखा है, “रामबन में हुए बस हादसे से बहुत दुख हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू भेजा गया है, उनके बेहतर इलाज के लिए मैंने रामबन के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) से बात की है. उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं.”
केंद्रीय राज्य मंत्री और उधमपुर के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रामबन के डीसी मोहम्मद इलियास खान से बात हुई. श्रीनगर से जम्मू जा रही पश्चिम बंगाल नंबर वाली यात्री बस के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में जानकारी मिली है. इसमें 38 यात्री घायल हुए हैं. दुख की बात है कि एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. हर संभव मदद और मेडिकल सहायता दी जा रही है. मेरा ऑफिस अधिकारियों के लगातार संपर्क में है.”
अधिकारियों ने बताया कि Thursday को पश्चिम बंगाल में रजिस्टर्ड एक स्लीपर बस जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर मारूग के पास एक टनल के अंदर पलट गई. घायल यात्रियों को Police, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, सेंट्रल रिजर्व Police फोर्स (सीआरपीएफ), सेना के जवानों और सिविल क्विक रिस्पॉन्स टीम के वॉलंटियर्स की मदद से रामबन के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया. घायलों में से नौ लोगों को आगे के इलाज के लिए जम्मू शहर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हॉस्पिटल भेजा गया. ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय बस में 55 यात्री सवार थे.
–
ओपी/एएस