
Lucknow, 3 अक्टूबर . Samajwadi Party (सपा) के नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला और सांसद इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच गठबंधन जरूर होगा और दोनों पार्टी मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में हराएंगी.
कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर इमरान मसूद की टिप्पणी को लेकर Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने समाचार एजेंसी से कहा, “Samajwadi Party को प्रभारियों या कार्यकारी अध्यक्ष (इमरान मसूद) के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है. प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा बनी हैं, जो कांग्रेस-सपा के बीच अच्छा समन्वय स्थापित करेंगी. गठबंधन होगा और कांग्रेस-Samajwadi Party मिलकर भाजपा को हराएंगी.”
उन्होंने आगे कहा, “इमरान मसूद लगातार बयान देते रहे हैं. उनके बयानों पर सपा को कोई टिप्पणी नहीं करनी है, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. दोनों दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार बातचीत कर रहे हैं और वो बातचीत सकारात्मक है.”
इससे पहले, इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच ‘50-50 फॉर्मूला’ लागू होने पर कहा था कि हर पार्टी अपना समीकरण देखती है और अपने तरीके से आगे बढ़ती है. हमारी पार्टी भी वही कर रही है.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है. उसके संगठन में फेरबदल हुआ है. किसी भी दल में पार्टी को मजबूत करने के लिए समय-समय पर बदलाव निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. कांग्रेस ने अभी अपने प्रदेशाध्यक्ष को हटाए हुए नए प्रदेशाध्यक्ष का चयन किया है. जिनके पहले वह यह जिम्मेदारी थी, उन्हें अब और नई जिम्मेदारी दी जाएगी.”
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कमान मिलने से कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच और अच्छा समन्वय स्थापित होगा.
वहीं, Samajwadi Party के सांसद राजीव राय ने यूपी कांग्रेस की नई टीम के गठन पर कहा, “कांग्रेस का आंतरिक मामला है और इसके बारे में हम क्या बोलें? जिसको भी पद मिले, इंडिया गठबंधन की जो भी पार्टी हो, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग बोलते समय भी जिम्मेदारी का एहसास करें, जनता को भी एहसास दिलाएं कि वो जिम्मेदार हैं, जनता जिस उम्मीद से इंडिया गठबंधन की तरफ देख रही है, उन उम्मीदों पर खरा उतरने की सामूहिक जिम्मेदारी है.”
उन्होंने यह भी कहा कि हमने मोना मिश्रा का बयान सुना, उनको भी शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा और Government बनाएगा, वही बात हम भी कह रहे हैं.
–
डीसीएच/