Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों के खुले पट, दर्शन करने के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों के खुले पट, दर्शन करने के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

जमशेदपुर, 16 अक्टूबर . लौहनगरी जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. शहर के अलग-अलग इलाकों में बने भव्य पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. पूरे शहर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल है.

शहर की कई प्रमुख पूजा समितियां इस बार आकर्षक पंडालों के साथ मां की आराधना कर रही हैं. इनमें हिंदी क्लब, रानीकुदर, श्री श्री रंकणी मंदिर, श्री उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी, एग्रिको पूजा कमेटी और टूइलाडुंगरी पूजा कमेटी शामिल हैं. पंडालों में सुंदर सजावट और विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा में लीन हैं.

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की परंपरा बहुत पुरानी और काफी लोकप्रिय है. यहां करीब 500 जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है. हर साल इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. पंडालों में सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव का आनंद लेने के लिए भी भीड़ जुट रही है.

शहर में दुर्गा पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए आयोजन को और आकर्षक बनाने में जुटी हैं. ढाक की थाप, शंख की ध्वनि और मां के जयकारों से पूरा जमशेदपुर भक्तिमय हो गया है.

बता दें कि जमशेदपुर में सार्वजनिक रूप से पंडाल बनाकर दुर्गा पूजा मनाने का इतिहास 110 साल से भी ज्यादा पुराना है. शहर का सबसे पहला दुर्गा पूजा पंडाल कालीमाटी रेलवे स्टेशन के पास बनाया गया था, जिसे आज टाटानगर स्टेशन के नाम से जाना जाता है.

इससे पहले 15 अक्टूबर को Jharkhand की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Police ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला था. Police अधिकारियों और जवानों ने पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों तथा विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया था.

इस दौरान ड्रोन के जरिए भी महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी की गई थी. वरीय Police अधीक्षक के निर्देश पर निकाला गया फ्लैग मार्च फिरायालाल चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक पहुंचा था.

–

वीकेयू/एबीएम

Share