
रांची/जमशेदपुर, 24 सितंबर . Jharkhand के जमशेदपुर में Thursday तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं. शहर के मरीन ड्राइव के पास खड़े एक ट्रक में बेकाबू कार के टकरा जाने से उसमें सवार चार होनहार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई.
मृतकों में Jharkhand Government की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की 18 वर्षीया बेटी तृषा सिंह भी शामिल थीं. इस हादसे में तृषा के अलावा उनके तीन अन्य साथियों सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की भी जान चली गई. चारों युवा पढ़ाई के सिलसिले में Wednesday रात अपने एक मित्र के घर एकत्र हुए थे, जिसके बाद वे कार से घूमने निकले थे.
इसी दौरान मरीन ड्राइव के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सुबह जैसे ही अपनों को खोने की खबर परिवारों तक पहुंची, रांची से लेकर जमशेदपुर तक मातम छा गया. तृषा सिंह का पार्थिव शरीर Thursday शाम रांची स्थित मंत्री के स्मार्ट सिटी आवास लाया गया.
जब धुर्वा के सीठियो श्मशानघाट के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकली, तो मूसलाधार बारिश के बीच माहौल बेहद गमगीन हो उठा. श्मशान घाट पर पिता रत्नेश सिंह ने कांपते हाथों से अपनी मासूम बेटी को मुखाग्नि दी. इस दौरान परिवार और शुभचिंतकों का करुण क्रंदन देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.
घटना की जानकारी मिलते ही Chief Minister हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मंत्री आवास पहुंचे और तृषा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. दोनों ने परिजनों से मुलाकात कर इस वज्रपात जैसी घड़ी में अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.
इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी, योगेंद्र प्रसाद, राधाकृष्ण किशोर, विधायक अनूप सिंह, सुरेश बैठा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल और कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी समेत कई गणमान्य लोगों ने आवास पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया.
इस दुखद हादसे और असमय हुई चार मौतों से उत्पन्न शोक के कारण राज्य Government ने 25 सितंबर को प्रस्तावित Jharkhand मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक को स्थगित कर दिया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने Thursday को इसकी आधिकारिक घोषणा की.
–
एसएनसी/डीकेपी