
नई दिल्ली, 24 सितंबर . India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की तारीफ करते हुए उसे दमदार बताया. उन्होंने कहा कि भाषण में उनका संदेश साफ था कि अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “President डोनाल्ड ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र दौरे के खत्म होने के बाद अभी उनसे फोन पर बात हुई. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में उनका भाषण उनके सबसे दमदार भाषणों में से एक था. उनका संदेश था कि अमेरिका वापस आ गया है और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है. उन्होंने कहा, ‘जब दूसरे सिर्फ बातें कर रहे थे, तब मैंने काम करके दिखाया.”
राजदूत गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ने अपने भाषण में उन युद्धों का जिक्र किया, जिन्हें खत्म कराने का वह दावा करते हैं. साथ ही संयुक्त राष्ट्र के बजट में कटौती और सुधार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के क्षेत्र में अमेरिका की अगुवाई और ईरान के सामने एक साफ विकल्प की बात की कि या तो समझौता करे, वरना उससे कहीं ज्यादा कड़ी कार्रवाई का सामना करे.
गोर ने बताया कि अब एक और अहम दिन शुरू हो रहा है, क्योंकि President ट्रंप व्हाइट हाउस में President शी जिनपिंग की मेजबानी करने जा रहे हैं.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Tuesday को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान तेहरान को धमकी दी. उन्होंने कहा कि अगर वह वाशिंगटन के साथ समझौता करने में विफल रहता है तो वह उसे ‘नष्ट’ कर दिया जाएगा. उन्होंने ईरान के सामने एक कड़ा विकल्प रखा.
ट्रंप ने कहा कि ईरान एक ऐसा समझौता कर सकता है, जिससे उसे पुनर्निर्माण करने और एक समृद्ध देश बनने का मौका मिलेगा. हालांकि President ने भविष्यवाणी की कि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान समझौते पर सहमत हो जाएगा, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम चुनाव के तुरंत बाद समझौता कर लेंगे क्योंकि उनके ऐसा न करने का कोई मतलब नहीं है.
ट्रंप ने कहा कि ईरान मध्यावधि चुनावों में उनके प्रदर्शन का इंतजार कर रहा है. उन्होंने बताया कि वे स्वयं चुनाव में उम्मीदवार नहीं हैं, हालांकि वे रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. इससे बस इतना ही सुनिश्चित होगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा.
–
एवाई/वीसी