Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

जब च्यवनप्राश के कारण रद्द हो गया था अभिनेता श्रीराम लागू का मेडिकल लाइसेंस, अभिनय के लिए छोड़ी डॉक्टरी

जब च्यवनप्राश के कारण रद्द हो गया था Actor श्रीराम लागू का मेडिकल लाइसेंस, अभिनय के लिए छोड़ी डॉक्टरी

Mumbai , 15 नवंबर . श्रीराम लागू हिंदी और मराठी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने अपने अभिनय से हर किरदार को यादगार बना दिया. उनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले वह डॉक्टर थे और ईएनटी सर्जन के रूप में काम करते थे, लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब एक च्यवनप्राश के विज्ञापन को लेकर उनका मेडिकल लाइसेंस रद्द हो गया. दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे मामले को लेकर Actor का अपना पक्ष भी काफी अलग था.

श्रीराम लागू का जन्म 16 नवंबर 1927 को Maharashtra में हुआ था. उन्होंने बीजे मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और ईएनटी सर्जन बने. वह पुणे के साथ तंजानिया में भी चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर चुके थे, हालांकि डॉक्टर बनने के दौरान ही उनका जुड़ाव रंगमंच से हो गया था. मेडिकल कॉलेज के दिनों में शुरू हुआ अभिनय का शौक धीरे-धीरे जुनून में बदल गया. वह एक तरफ मरीजों का इलाज करते थे तो दूसरी तरफ नाटकों में हिस्सा लेते थे. आखिरकार उन्होंने अभिनय को ही अपना पूरा समय देने का फैसला किया.

साल 1980 में श्रीराम लागू एक च्यवनप्राश के विज्ञापन में नजर आए. उस समय उनके डॉक्टर होने के बावजूद किसी उत्पाद का प्रचार करने को मेडिकल पेशे की नैतिकता के खिलाफ माना गया. इस मामले ने काफी चर्चा बटोरी और मेडिकल काउंसिल की ओर से उनका मेडिकल लाइसेंस रद्द किए जाने की खबर सामने आई. इसके बाद उन्हें चिकित्सा पेशे में प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं रही.

डॉक्टर से Actor बने श्रीराम लागू ने रंगमंच पर भी अपनी अलग पहचान बनाई. मराठी नाटक ‘नटसम्राट’ में गणपतराव बेलवलकर का किरदार उनके अभिनय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है. इस भूमिका में उन्होंने एक ऐसे बुजुर्ग रंगकर्मी का दर्द दिखाया, जो कभी मंच का सितारा था, लेकिन जीवन के आखिरी पड़ाव में अपनों के बीच ही अकेला पड़ जाता है. उनके अभिनय की गहराई ने इस किरदार को मराठी रंगमंच की पहचान बना दिया.

हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं. ‘घरौंदा’, ‘किनारा’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘लावारिस’, ‘विधाता’, ‘इनकार’, ‘गांधी’, ‘मसूम’ और ‘सदमा’ जैसी फिल्मों में उनका काम दर्शकों ने पसंद किया. फिल्म ‘गांधी’ में गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका निभाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया. वहीं ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘लावारिस’ जैसी फिल्मों में उनके गंभीर और प्रभावशाली किरदारों ने उन्हें हिंदी सिनेमा में खास जगह दिलाई.

श्रीराम लागू का 17 दिसंबर 2019 को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

–

पीके/वीसी

Share