Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

शाइना एनसी का यूएससीआईआरएफ पर हमला, बोलीं- भारत को बाहरी ताकत नहीं सिखा सकती धार्मिक स्वतंत्रता

शाइना एनसी का यूएससीआईआरएफ पर हमला, बोलीं भारत को बाहरी ताकत नहीं सिखा सकती धार्मिक स्वतंत्रता

शाइना एनसी का यूएससीआईआरएफ पर हमला, बोलीं- India को बाहरी ताकत नहीं सिखा सकती धार्मिक स्वतंत्रता

जोधपुर, 15 नवंबर . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने शरजील इमाम को लेकर ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ की पोस्ट की आलोचना की. उन्होंने कहा कि India का अपना संविधान, कानून और अदालतें हैं. उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों में किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को खारिज कर दिया.

शरजील इमाम के मामले में ‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ (यूएससीआईआरएफ) की social media पोस्ट पर शिवसेना नेता शाइना एनसी कहती हैं, “देखिए, यह हमारी अदालत है, हमारा संविधान है और हमारा कानून है. कोई बाहरी व्यक्ति आकर हमें यह नहीं बताएगा कि हमारी धार्मिक स्वतंत्रताएं क्या हैं.”

उन्‍होंने कहा कि India की खासियत ‘विविधता में एकता’ है. हम गणपति उत्सव मनाते हैं, ईद मनाते हैं, गुरु नानक जयंती मनाते हैं और क्रिसमस भी मनाते हैं. यही India की खासियत है. वैसे भी, अमेरिका को अपने घर में झांककर देखना चाहिए कि वहां धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान की क्या स्थिति है और जो लोग कहते हैं कि इमाम धार्मिक वकालत कर रहे थे तो मैं कहूंगी कि India में 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं. क्या वे सब जेल में हैं? वे जेल में नहीं हैं. अफवाहें फैलाना बंद करो, हम अपना काम करते रहेंगे.

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बारे में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “हमारे नेता एकनाथ शिंदे हमेशा ‘विविधता में एकता’ में विश्वास रखते हैं. इसका मतलब यह है कि हम हर त्योहार एक साथ मिलकर मनाते हैं. यह दुखद है कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं, वे सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं. अगर आप India को देखें तो यहां सदियों से हर धर्म के लोग एक साथ रहे हैं और त्योहार भी साथ मिलकर मनाए हैं और यही हमारा रुख है.”

इससे पहले, अमेरिका में India के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा द्वारा शरजील इमाम पर अमेरिकी आयोग यूएससीआईआरएफ की टिप्पणी का विरोध किए जाने पर आरपी सिंह ने कहा कि India के आंतरिक मामलों में किसी विदेशी संस्था को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. यह मामला अदालत में लंबित है और इस पर फैसला न्यायालय ही करेगा. Supreme Court का फैसला सर्वमान्य होगा और किसी बाहरी एजेंसी का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा.

–

एएसएच/एबीएम

Share