
New Delhi, 9 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी और इंडी अलायंस के झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के बावजूद Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है. उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के उपचुनावों के साथ Rajasthan और त्रिपुरा के हालिया निकाय चुनावों में एनडीए की जीत का हवाला देते हुए दावा किया कि जनता ने विपक्षी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने Friday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चुनावों में लगातार मिल रही जीत बताती है कि जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास कायम है. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके इस चरित्र को पहचान चुकी है.
गृह मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि जनता ने एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना भरोसा जताया है. उन्होंने उपचुनावों में जीत के लिए पश्चिम बंगाल के Chief Minister शुभेंदु अधिकारी, असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा, Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा, त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा और पुडुचेरी के Chief Minister एन. रंगासामी सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
गृह मंत्री शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है. विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अनुचित तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. विपक्ष इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग की भूमिका और उसकी जवाबदेही पर सवाल उठा रहा है.
इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला तेज कर दिया है. आगामी दिनों में भी प्रदर्शन प्रस्तावित हैं. विपक्षी नेताओं की President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का समय भी तय हुआ है. इस मुलाकात के दौरान विपक्ष की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठाए जाने की संभावना है.
–
डीएससी