चुनाव आयोग और न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधीः भाजपा

New Delhi, 13 अक्टूबर . BJP MP जगदंबिका पाल और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव और बिहार भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर Supreme Court और न्यायपालिका को Political विवाद में घसीटने का आरोप लगाया. रामचंद्र ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है और चुनाव आयोग व न्यायपालिका को कमजोर कर रही है.

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव ने से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी Supreme Court और न्यायपालिका को Political विवाद में घसीट रहे हैं. असल में, वह विपक्ष के नेता हैं और एक संवैधानिक पद पर हैं. उन्हें यह समझना चाहिए कि Supreme Court पहले ही एसआईआर पर स्थिति स्पष्ट कर चुका है और India के चुनाव आयोग को कई दिशा-निर्देश दिए हैं, जिनका पालन किया जा रहा है. यहां तक कि ‘फॉर्म 6’ में बदलाव और नई चीजें जोड़ने का काम भी बिहार एसआईआर के बाद ही किया गया था, जिसके लिए Supreme Court ने ही निर्देश दिए थे. लेकिन कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. वे न केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं, बल्कि India के चुनाव आयोग और Supreme Court की गरिमा को भी कम करने की कोशिश कर रहे हैं.”

रामचंद्र राव ने कहा, “Supreme Court तक उनका मार्च न्यायपालिका और कानूनी पेशे का अपमान है, क्योंकि अगर उन्हें कोई समस्या है, तो वकील उनकी ओर से याचिका दायर कर सकते हैं. लेकिन Supreme Court तक मार्च करना, जैसे कि वह Political विवाद सुलझाने की जगह हो, बेतुका है. इसलिए, हम Supreme Court जाने के उनके कदम का विरोध करते हैं. Supreme Court की पवित्रता, न्यायिक गरिमा और उसकी स्वतंत्रता बनाए रखी जानी चाहिए. आपके Political मतभेद हो सकते हैं, आप सड़कों पर लड़ सकते हैं, लेकिन आप Supreme Court को इस Political विवाद में नहीं घसीट सकते. आप कानूनी पेशे और कानूनी बिरादरी का अपमान कर रहे हैं.”

एसआईआर में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन के नेताओं के Supreme Court में याचिका दायर करने पर BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा, “बिल्कुल, उन्हें यह अधिकार है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि Supreme Court के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. लेकिन क्या आजादी के बाद से देश में विपक्ष का कोई ऐसा नेता रहा है, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी की हो कि वह न्यायपालिका के खिलाफ मार्च करेगा? वे ज्ञापन सौंपने के लिए Supreme Court जा रहे हैं. राहुल गांधी को न तो संविधान की जानकारी है, न ही संसदीय परंपराओं की और न ही न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की.”

इंडी गठबंधन के Supreme Court तक मार्च पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “राहुल गांधी सड़कों पर भीड़ जमा करके देश की सबसे बड़ी अदालत पर Political दबाव बनाने की शर्मनाक कोशिश कर रहे हैं. यह न्यायपालिका का सीधा अपमान है. मुख्य न्यायाधीश ने साफ कहा था कि अदालत में लंबित मामलों में Political ज्ञापन स्वीकार नहीं किए जा सकते. इसके बावजूद, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर तमाशा करना हताशा को दिखाता है. Police पर पत्थर फेंकने वालों को लोकतंत्र का प्रतिनिधि बताना शर्मनाक है. Supreme Court वह जगह है जहां लोग न्याय मांगते हैं, न कि कांग्रेस के चुनावी ड्रामे का मंच.”

Supreme Court तक मार्च के दौरान Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक पत्रकार को धक्का देने के आरोपों पर संजय सरावगी ने कहा, “यह स्थिति हास्यास्पद है. राहुल गांधी के हाव-भाव और इशारे, जिस तरह से उन्होंने एक महिला Police अधिकारी को गलत तरीके से छुआ और जिस तरह से वह अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को मार रहे थे, ये सब साफ दिख रहा था. पार्टी कार्यकर्ता सबसे अहम होना चाहिए, लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस में राहुल गांधी से अधिक जरूरी कुछ भी नहीं है. जिस तरह से उन्होंने अपनी कोहनी से किसी को मारा और Police अधिकारी को गलत तरीके से छुआ, वह अस्वीकार्य है.”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment