Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन ने ‘नए सैन्यवाद’ के उभार पर सतर्क रहने की अपील की

चीन ने ‘नए सैन्यवाद’ के उभार पर सतर्क रहने की अपील की

बीजिंग, 25 नवंबर . संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी उप प्रतिनिधि सुन लेई ने 24 नवंबर को नाजीवाद, उपनिवेशवाद और ‘नए प्रकार के सैन्यवाद’ के उभार के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया. उन्होंने यह बात संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी मिशन की ओर से नूर्नबर्ग ट्रायल की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कही.

सुन लेई ने कहा कि 81 साल पहले जर्मनी के नूर्नबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण की स्थापना की गई थी, जिसे इतिहास में ‘नूर्नबर्ग ट्रायल’ के नाम से जाना जाता है. मानव इतिहास के पहले अंतर्राष्ट्रीय मुकदमे के रूप में यह ट्रायल करीब एक साल तक चला. इस दौरान ठोस सबूतों और मजबूत कानूनी आधार के जरिए द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी के आक्रमण और युद्ध अपराधों को उजागर किया गया. ट्रायल में 19 नाजी अपराधियों को फांसी और कारावास की सजा सुनाई गई.

इसके साथ ही, गंभीर अंतर्राष्ट्रीय अपराधों के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जवाबदेही तय करने की ऐतिहासिक शुरुआत हुई. इस साल टोक्यो ट्रायल शुरू होने की भी 80वीं वर्षगांठ है. कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन ने टोक्यो ट्रायल पर एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की थी. सुन लेई ने कहा कि नूर्नबर्ग और टोक्यो ट्रायल ऐसे ऐतिहासिक मुकदमे थे, जिन्होंने न्याय के जरिए अन्याय और कानून के जरिए ताकत के दुरुपयोग को चुनौती दी. इनका Political और कानूनी महत्व आज भी बना हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि दोनों ट्रायल ने युद्ध के बाद बनी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने, निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून के शासन को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया.

सुन लेई ने कहा कि इतिहास सबसे अच्छी पाठशाला होने के साथ-साथ एक बड़ी चेतावनी भी है. लेकिन अफसोस की बात है कि आज भी कुछ ताकतें आक्रमण के इतिहास को कम करके दिखाने, इन मुकदमों की वैधता पर सवाल उठाने और सैन्यवाद की भावना को फिर से बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ऐसी कोशिशों के प्रति बेहद सतर्क रहना चाहिए. ट्रायल को नकारना युद्ध के बाद बनी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को नकारने जैसा है, जबकि आक्रमण को महिमामंडित करना मानवता के विवेक को ठुकराने के समान है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share