Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने हांगकांग निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

चीनी उप Prime Minister हे लिफेंग ने हांगकांग निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

बीजिंग, 4 नवंबर . हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नेताओं का निवेश शिखर सम्मेलन Monday से Wednesday तक चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित किया गया. इस दौरान चीन के उप Prime Minister हे लिफेंग ने वीडियो के जरिए सम्मेलन को संबोधित किया.

अपने संबोधन में हे लिफेंग ने कहा कि चीनी President शी चिनफिंग हमेशा हांगकांग के विकास को महत्व देते हैं. केंद्र Government के मजबूत समर्थन से हांगकांग में स्थिरता और समृद्धि का माहौल लगातार मजबूत हुआ है. साथ ही, आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल हुई हैं.

उन्होंने कहा कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) में हांगकांग की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और उसे राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं. इसी दिशा में हांगकांग ने राष्ट्रीय योजना के अनुरूप अपनी पहली पंचवर्षीय योजना तैयार की है. इससे सामाजिक सहमति मजबूत होगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और विकास को नई गति मिलेगी.

हे लिफेंग ने आगे कहा कि हांगकांग का विकास हमेशा मातृभूमि के विकास के साथ जुड़ा रहा है. केंद्र Government को हांगकांग की पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन और उसके भविष्य के विकास पर पूरा भरोसा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र Government पहले की तरह आगे भी हांगकांग की दीर्घकालिक समृद्धि और स्थिरता के लिए पूरा समर्थन देती रहेगी.

उन्होंने उम्मीद जताई कि हांगकांग ‘एक देश, दो प्रणालियां’ के फायदों का पूरा इस्तेमाल करते हुए और उच्च स्तर का खुला आर्थिक माहौल बनाए रखेगा. इसके साथ ही, वह अपने वित्तीय क्षेत्र की बुनियाद मजबूत करेगा, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करेगा तथा वित्तीय सेवाओं के जरिए अर्थव्यवस्था को बेहतर समर्थन देगा. उन्होंने यह भी कहा कि हांगकांग को अपनी पंचवर्षीय योजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए राष्ट्रीय विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

हे लिफेंग ने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे जितनी बदलें, शांति, विकास, सहयोग और साझा लाभ की भावना समय की प्रमुख मांग बनी रहेगी. चीन उच्च स्तरीय खुलेपन को लगातार बढ़ावा देता रहेगा और दुनिया के सभी देशों को चीनी शैली के आधुनिकीकरण से पैदा होने वाले नए अवसरों में भागीदारी के लिए आमंत्रित करता है. इसका उद्देश्य विश्व अर्थव्यवस्था की समृद्धि और स्थिरता के लिए मिलकर और अधिक योगदान देना है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share