
Mumbai , 23 सितंबर . Actor कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर करियर में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. Wednesday को फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने एक्टर के लिए खुशी जाहिर की.
निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कबीर ने लिखा, “हमेशा शेर की चाल चलना मेरे चैंपियन… तुम्हारी उस खास हंसी के साथ.”
वहीं, कार्तिक ने यह सम्मान उन लोगों को समर्पित किया जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया, जिसमें उनके माता-पिता, दोस्त और उनकी पूरी टीम शामिल है. सम्मान मिलने के बाद कार्तिक ने social media पर एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया था. फिल्म का लेखन और निर्देशन कबीर खान ने किया है. इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला (नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट) और कबीर खान ने मिलकर किया है.
फिल्म में मुख्य भूमिका Actor कार्तिक आर्यन ने निभाई है, जिन्होंने मुरलीकांत पेटकर का किरदार जीने के लिए कड़ी मेहनत और शारीरिक बदलाव किए थे.
खेल पर आधारित बायोपिक ‘चंदू चैंपियन’ में Actor ने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है. यह फिल्म Maharashtra के एक छोटे से गांव के मुरलीकांत पेटकर के संघर्ष और सफलता की कहानी है. बचपन से ही ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना देखने वाले मुरलीकांत भारतीय सेना में जवान रहे. 1965 के भारत-Pakistan युद्ध के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कई गोलियां लगीं. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैराकी व अन्य खेलों में इतिहास रचते हुए देश का नाम रोशन किया.
भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा प्रस्तुत 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 18 जुलाई 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें 2024 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा को सम्मानित किया गया. फीचर फिल्म श्रेणी में 400 प्रविष्टियां, गैर-फीचर फिल्मों में 161, पुस्तकों में 38 और समीक्षकों की 24 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं. ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और साइंस-फिक्शन ‘कल्कि 2898 ईस्वी’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया.
–
एनएस/एएस