‘घटना का अंजाम भी होना चाहिए, एनकाउंटर जरूरी’, जमुई की घटना पर विधायक अनंत सिंह

Patna, 22 सितंबर . जदयू विधायक अनंत सिंह ने जमुई घटना के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर, विपक्ष की ओर से Chief Minister सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘अपराधियों की कोई जाति नहीं होती’ वाले बयान, Actor सोनू सूद के साथ अपनी मुलाकात और एमएलसी चुनाव को लेकर अपनी बात रखी. अनंत सिंह ने जमुई घटना को लेकर Government की कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि घटना होने के बाद उसका अंजाम भी होना चाहिए.

जमुई घटना के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर को लेकर अनंत कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना होती है तो Government जो कार्रवाई कर रही है, वह अच्छी है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. Government को अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए और जनता को भी Police की मदद करनी चाहिए. आम लोगों को भी अपराधियों के बारे में जानकारी देकर उन्हें पकड़वाने में सहयोग करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि Police हर जगह एक-एक व्यक्ति के पीछे नहीं रह सकती. Police सबके घर में मौजूद नहीं रह सकती और ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. पक्ष और विपक्ष के लोग अपनी-अपनी बातें कहते हैं, लेकिन किसी भी Government के रहते इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं. घटना हो जाने के बाद उसके अंजाम तक पहुंचना जरूरी है. जो लोग ऐसी घटना करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और जो लोग इसमें बचे हुए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसी घटनाएं केवल बिहार में नहीं होती हैं, बल्कि देशभर में होती रहती हैं. यह कहना सही नहीं है कि ऐसी घटना बिहार में हुई है और देश के दूसरे हिस्सों में नहीं होती.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, अनंत सिंह ने कहा कि नेताओं की बात को छोड़ देना चाहिए. ऐसे मामलों में सभी लोगों को मदद करनी चाहिए और सबका योगदान होना चाहिए. इस तरह के मामलों को वोट बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से देखने या Political रूप देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इसे फालतू की बात बताते हुए कहा कि इसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है. बिहार के जितने भी लोग हैं, सभी को ऐसी घटनाओं के खिलाफ होना चाहिए. लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ऐसी घटनाएं बिहार में न हों.

अनंत सिंह ने कहा कि नेता अपनी नेतागिरी और वोट की राजनीति करते रहें, लेकिन वह वोट से जुड़ी बात नहीं करेंगे. जो इस तरह की घटना करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Actor सोनू सूद के साथ अपनी मुलाकात को लेकर अनंत कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें मुलाकात अच्छी लगी. सोनू सूद बिहार आए थे और राहत बांटने के लिए आए थे, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हो गई. मुलाकात के दौरान कोई खास बात नहीं हुई. सोनू सूद ने उनसे पूछा कि वह Mumbai कब आएंगे. इस पर अनंत सिंह ने कहा कि वह दो-तीन महीने के बाद Mumbai आएंगे.

एमएलसी चुनाव को लेकर अनंत कुमार सिंह से जब उनका स्टैंड पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका कैंडिडेट अनुज अनुज कुमार सिंह है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अनुज उनके उम्मीदवार हैं और वह चुनाव जीतेंगे. अनंत सिंह ने जनता से अपने उम्मीदवार को आशीर्वाद देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता इतना आशीर्वाद दे कि आगे के दिनों में कोई लड़ने वाला ही न मिले.

पीएसके

Leave a Comment