
भुवनेश्वर, 22 सितंबर . Odisha Government ने Tuesday को सभी विभागों के अधिकारियों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को भारी बारिश के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रहने तथा आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को सतर्क रहने, जलभराव वाले और निचले इलाकों से दूर रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और राज्य Government तथा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी सलाहों का अनुपालन करने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो चुकी है.
आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव में परिवर्तित हो चुके इस सिस्टम के अगले 12 घंटों में और अधिक तीव्र होकर गहरे निम्न दबाव में बदलने और गोपालपुर और विशाखापत्तनम के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण Odisha तट को पार करने की संभावना है.
मोहंती ने कहा, “निम्न दबाव वर्तमान में पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में स्थित है. पिछले छह घंटों में यह 18 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा है और गोपालपुर से लगभग 200 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी से 210 किमी दक्षिण में है.”
यह तंत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 सितंबर की रात और 24 सितंबर की सुबह के दौरान गोपालपुर और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार करने की संभावना है.
मोहंती ने बताया कि यह प्रणाली 22 से 24 सितंबर के बीच दक्षिणी Odisha के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा लाएगी. 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी गति 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
22 सितंबर के लिए गंजाम, गजपति, कोरापुट और रायगढ़ा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है. मलकानगिरी, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, खुर्दा और पुरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
23 सितंबर के लिए कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर और कालाहांडी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. रायगढ़ा, गंजाम, गजपति, कंधमाल, बालांगीर और नुआपड़ा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
24 सितंबर के लिए नबरंगपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोरापुट, मलकानगिरी, नुआपड़ा, कालाहांडी, बलांगीर और बरगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
जलमार्ग प्रबंधन ने मछुआरों को 26 सितंबर की सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है. समुद्र में लहरें तेज से लेकर अत्यधिक तेज रहने की संभावना है और Odisha तट पर तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. सभी बंदरगाहों पर स्थानीय चेतावनी संकेत संख्या तीन फहराया गया है.
मोहंती ने लोगों को भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी है. निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है, जबकि कमजोर संरचनाएं और केले और पपीते के पौधों सहित संवेदनशील वनस्पतियों को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और कीचड़ के खिसकने की आशंका की चेतावनी भी दी और यात्रा करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया.
–
एएसएच/वीसी