Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

ग्रो का मुनाफा सितंबर तिमाही में घटा; आय 1,500 करोड़ रुपए अधिक रही

ग्रो का मुनाफा सितंबर तिमाही में घटा; आय 1,500 करोड़ रुपए अधिक रही

Mumbai , 14 अक्टूबर . ब्रोकिंग फर्म ग्रो की प्रवर्तक कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड ने Wednesday को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कर के बाद मुनाफा जुलाई-सितंबर अवधि में तिमाही आधार पर करीब 1.50 प्रतिशत घटकर 724.70 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जून तिमाही में 735.04 करोड़ रुपए था.

वित्त वर्ष 27 की सितंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन से आय करीब 1,501.53 करोड़ रुपए पर सपाट रही है, जो कि जून तिमाही में 1,501.42 करोड़ रुपए थी.

इस दौरान कंपनी की अन्य आय 47.25 करोड़ रुपए से घटकर 39.01 करोड़ रुपए रह गई है.

सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय में भी कमी देखी गई है, जो कि जून तिमाही के 1,548.67 करोड़ रुपए से घटकर 1,540.54 करोड़ रुपए रह गई है.

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी सपाट रहा है. सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 555.93 करोड़ रुपए रहा है, जो कि जून तिमाही में 555.68 करोड़ रुपए था.

कंपनी की ओर से जारी किए गए नतीजों में बताया गया कि वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर अवधि) में उसका कैश फ्लो नकारात्मक -900.12 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में -159.41 करोड़ रुपए था.

नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई. यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोपहर 2:34 बजे 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 192.68 रुपए पर था.

बीते एक महीने में शेयर ने करीब 2.50 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है. वहीं, बीते छह महीने में शेयर ने 7.54 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है.

वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक ग्रो ने 24 प्रतिशत और बीते एक साल में 46 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था. सेंसेक्स 228 अंक या 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,807 और निफ्टी 88 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,634 पर था.

–

एबीएस

Share