Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में 5 लोगों की मौत मामला: महेश की दो बहनें और बहनोई गिरफ्तार, वॉयस नोट से हुआ खुलासा

ग्रेटर नोएडा में 5 लोगों की मौत मामला: महेश की दो बहनें और बहनोई गिरफ्तार, वॉयस नोट से हुआ खुलासा

ग्रेटर नोएडा, 18 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में Police ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि Police ने इस मामले में मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को गिरफ्तार किया है.

Police ने Sunday को बताया कि ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर के अंदर मिले थे, जिनकी मौत एक लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद के बीच आत्महत्या से जुड़ी होने का संदेह है. Police के अनुसार, अभी तक मकान को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है.

आरोप है कि दोनों बहनों और बहनोई ने मां को भड़काकर संपत्ति अपने नाम कराने का प्रयास किया और महेश व उसकी पत्नी को प्रताड़ित किया. Police ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की. इसके बाद औपचारिक तौर पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

मृतक महेश के साले की तहरीर पर तीनों के खिलाफ थाना रबूपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था. उसने आरोप लगाया कि परिवार को उत्पीड़न का शिकार बनाया गया था.

इस मामले में Sunday को तब एक नया मोड़ आया, जब Police टीम ने महेश की ओर से अपनी मृत्यु से पहले कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए एक वॉयस नोट की जांच की. Police के मुताबिक, महेश के मोबाइल से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को घटना का जिम्मेदार बताया है.

यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला पदम गांव से सामने आया था. महेश, उनकी पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चे Saturday को अपने घर के अंदर मृत पाए गए थे. पोस्टमार्टम जांच में जहर के लक्षण पाए गए, जिसके चलते डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए सभी पांच मृतकों के आंतरिक अंगों के नमूने सुरक्षित रख लिए.

परिवार ने कथित तौर पर पिछली रात चाय और नूडल्स का सेवन किया था. अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला परीक्षणों के परिणाम प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु के सटीक कारण का पता चल पाएगा.

–

डीसीएच/

Share