Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख रुपए का जुर्माना, तीनों एसीईओ ने किया निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख रुपए का जुर्माना, तीनों एसीईओ ने किया निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा, 20 नवंबर . शहर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. सड़कों पर उड़ती धूल और सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है.

सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर Friday को प्राधिकरण के तीनों एसीईओ ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सड़कों पर धूल मिलने और सफाई व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर दो कंपनियों पर कुल 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसमें ईएसएसएआई कंपनी पर 50 हजार रुपए और एंटोनी वेस्ट कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना शामिल है.

Friday शाम एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने डीजीएम विजय रावल तथा वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के साथ 130 मीटर रोड और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने तिलपता चौक, राइज Police चौकी, ऐस सिटी और चारमूर्ति अंडरपास के आसपास की सड़कों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान तिलपता चौक के पास सड़क पर धूल जमा मिली. इस पर एसीईओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई एजेंसी ईएसएसएआई पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों को धूलमुक्त रखने की जिम्मेदारी संबंधित कंपनियों की है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा राइज Police चौकी के आसपास भी अधिकारियों ने पानी के छिड़काव की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

अधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल न उड़े. वहीं, गौड़ सिटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान सड़कों पर धूल मिलने पर एंटोनी वेस्ट कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. प्राधिकरण की ओर से दोनों कंपनियों पर लगाए गए जुर्माने की धनराशि उनके आगामी भुगतान से काटी जाएगी. साथ ही संबंधित कंपनियों को सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से सड़कों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

अधिकारियों ने दोनों कंपनियों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी सफाई कार्य में लापरवाही पाई गई तो अनुबंध की शर्तों के तहत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर कंपनियों के खिलाफ अनुबंध निरस्त करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है.

उधर, एसीईओ नुपुर गोयल ने भी Friday को शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने साकीपुर अंडरपास के पास सड़क की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त मिली. इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कराने और टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण भी धूल उड़ने की समस्या बढ़ती है, इसलिए क्षतिग्रस्त सड़कों की समयबद्ध मरम्मत कराना जरूरी है. इसके बाद एसीईओ ने सिरसा गोलचक्कर के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया.

यहां प्रदूषण नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव बढ़ाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सड़कों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी धूल जमा हो, वहां तत्काल सफाई कराई जाए.

–

पीकेटी/एमएस

Share