Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

आतंकवाद पर सवाल से बचते दिखे पाकिस्तानी मंत्री, बोले- द्विपक्षीय नहीं, बहुपक्षीय मुद्दों पर करें बात

आतंकवाद पर सवाल से बचते दिखे पाकिस्तानी मंत्री, बोले द्विपक्षीय नहीं, बहुपक्षीय मुद्दों पर करें बात

आतंकवाद पर सवाल से बचते दिखे Pakistanी मंत्री, बोले- द्विपक्षीय नहीं, बहुपक्षीय मुद्दों पर करें बात

New Delhi, 20 नवंबर . India में सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर Pakistan के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस मंच पर द्विपक्षीय नहीं, बल्कि बहुपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी बातचीत की जाएगी, लेकिन फिलहाल एससीओ मंच पर बहुपक्षीय मामलों पर चर्चा होनी चाहिए.

New Delhi में आयोजित पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच से इतर से खास बातचीत के दौरान Pakistanी मंत्री से सीमा पार आतंकवाद को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा, “हम इस बारे में बात करेंगे. अभी सबसे पहली बात यह है कि यह मंच खुद बहुपक्षीय है. इसलिए आपको बहुपक्षीय मामलों पर बात करनी चाहिए. आज आपने जो कहा, उसमें भी आपने किसी द्विपक्षीय मुद्दे का उल्लेख नहीं किया. यहां होने वाली सभी चर्चाएं बहुपक्षीय हैं और हम भी यहां बहुपक्षीय बातचीत करने आए हैं. इसलिए आपको भी हमसे बहुपक्षीय मुद्दों पर बात करनी चाहिए. कल या परसों, जब हम बातचीत करेंगे…”

इससे पहले मुसादिक मसूद मलिक ने एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का स्वागत करते हुए कहा था कि यह आयोजन क्षेत्र के सभी देशों को एक साथ आने और सीमाओं से परे विचारों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है.

उन्होंने कहा कि विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच संवाद होना अच्छी बात है और ऐसे आयोजनों की संख्या बढ़नी चाहिए. पूरा क्षेत्र इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है और भू-Political परिस्थितियां भी तेजी से बदल रही हैं. ऐसे में उन मुद्दों पर बातचीत करना जरूरी है, जो सभी देशों को प्रभावित करते हैं.

Pakistanी मंत्री ने विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं के प्रभावों पर चर्चा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा था कि यह एक स्वागत योग्य पहल है. उन्होंने एससीओ का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे मंच क्षेत्र के देशों को एक साथ आने और सीमाओं से परे विचारों पर चर्चा करने का अवसर देते हैं.

India और Pakistan के साथ-साथ रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए मलिक ने कहा था कि इन सभ्यताओं के बीच पुराने समय से जुड़ाव रहा है. पुरातात्विक उत्खनन स्थलों पर भी इनके बीच संवाद और संपर्क के प्रमाण मिल सकते हैं.

बता दें कि मुसादिक मसूद मलिक की यह यात्रा 2023 में गोवा में आयोजित एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद किसी Pakistanी मंत्री की पहली India यात्रा है. उस बैठक में Pakistan के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल हुए थे.

Pakistan के विदेश मंत्रालय ने 14 नवंबर को जानकारी दी थी कि Government ने New Delhi में आयोजित एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है.

पहला एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली के पुराना किला में आयोजित किया जा रहा है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और एक-दूसरे से जुड़ी सभ्यतागत विरासत का उत्सव मनाना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है.

Prime Minister Narendra Modi ने Friday शाम इस पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किया. इस मंच में एससीओ के सभी सदस्य देशों, संवाद साझेदारों और एक पर्यवेक्षक देश को आमंत्रित किया गया है.

–

डीएससी

Share