
ग्रेटर नोएडा, 6 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाने की Police और ग्रेटर नोएडा जोन की एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाली नोटों की छपाई और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 100-100 रुपए के कुल 2549 जाली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 2,54,900 रुपए है.
इसके अलावा Police ने नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल किया जाने वाला प्रिंटर, नोटों की कटिंग करने वाली मशीन, एक स्कॉर्पियो कार और चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है. Police के अनुसार यह कार्रवाई अपराधियों की धरपकड़ और सुनियोजित गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. अपर Police आयुक्त कानून-व्यवस्था और Police उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के निर्देशन में अपर Police उपायुक्त ग्रेटर नोएडा तथा सहायक Police आयुक्त तृतीय के नेतृत्व में थाना ईकोटेक-1 Police और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया.
Police के मुताबिक 5 अक्टूबर की रात करीब 10:47 बजे सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो को रोककर उसमें सवार तीन युवकों की तलाशी ली गई. जांच के दौरान उनके कब्जे से 100-100 रुपए के 2549 जाली नोट बरामद हुए. Police का कहना है कि बरामद किए गए सभी नकली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर प्रिंट किया गया था. Police ने मौके से बंटी अत्री (23), खुशदील (21) और उपेंद्र कुमार (25) को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपी अलीगढ़ जिले के रहने वाले बताए गए हैं.
आरोपियों के पास से बरामद स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर Haryana का बताया गया है. Police की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी असली नोट को स्कैन करने के बाद प्रिंटर की मदद से उसी तरह के नोटों की छपाई करते थे. इसके बाद नकली नोटों को मशीन की सहायता से काटकर अलग-अलग किया जाता था. आरोपियों द्वारा नकली नोटों की गड्डियां तैयार की जाती थीं. Police के अनुसार गिरोह ने नकली नोटों को बाजार में असली नोट के रूप में चलाने के लिए एक खास तरीका अपनाया था. नकली नोटों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाए जाते थे, जिससे पूरी गड्डी पहली नजर में असली दिखाई दे.
इसके अलावा गड्डी के दोनों सिरों पर कैनरा बैंक के डिपॉजिट फॉर्म को रबर बैंड की सहायता से लगाया जाता था. Police का कहना है कि आरोपी इस तरीके से तैयार गड्डियों को असली नोटों के रूप में इस्तेमाल करने और बाजार में चलाने की तैयारी में थे. Police ने आरोपियों के कब्जे से 2549 जाली नोटों के अलावा एक प्रिंटर, नोटों की कटिंग करने वाली मशीन, एक स्कॉर्पियो कार और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मोबाइल फोन के साथ आईडी कार्ड और अन्य कागजात भी Police के हाथ लगे हैं.
Police अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और जाली नोटों को कहां-कहां खपाया जाना था. Police के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना ईकोटेक-1 में मुकदमा दर्ज है. Police ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. Police का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और जाली नोटों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे भी जारी रहेगी.
–
पीकेटी/डीकेपी