
गौतमबुद्धनगर, 13 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर जनपद की तीनों तहसीलों में आगामी 17 अक्टूबर को विशेष आयोजन किया जाएगा. मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस को इस बार स्पेशल पिंक समाधान दिवस’ अथवा ‘मिशन शक्ति तहसील दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा.
इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा.
मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने Tuesday को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशेष समाधान दिवस का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराना है. इसके माध्यम से महिलाओं को शासन और प्रशासन के स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा केंद्र और प्रदेश Government द्वारा महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्पेशल पिंक समाधान दिवस के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से पिंक हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा. इस हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाएं अपनी समस्याओं और शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी. प्रशासन का प्रयास रहेगा कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं.
स्पेशल पिंक समाधान दिवस इसी पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा. महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्पेशल पिंक समाधान दिवस में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा. इस शिविर में महिलाएं अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच नि:शुल्क करा सकेंगी और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी. प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को शिकायतों के समाधान के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराना भी है.
मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे आगामी 17 अक्टूबर को अपनी संबंधित तहसील में आयोजित होने वाले स्पेशल पिंक समाधान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. महिलाएं इस अवसर पर अपनी समस्याओं और शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू करा सकती हैं. इसके साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकती हैं.
प्रशासन के अनुसार, मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत आयोजित यह विशेष कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी समस्याओं के प्रति प्रशासन की जवाबदेही बढ़ाने, और उन्हें Governmentी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
–
पीकेटी/डीकेपी