गुवाहाटी होटल फायरिंग केस: आरोपी को क्राइम सीन पर ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएट कर जुटाए सबूत

गुवाहाटी, 2 नवंबर . असम Police ने Monday को गुवाहाटी के उलुबारी इलाके में स्थित ‘होटल बिलास इन’ में 26 अक्टूबर को हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया. यह कदम पांच लोगों की हत्या के मामले में चल रही जांच का हिस्सा है.
गोगोई को सुबह होटल लाया गया, जहां Police द्वारा गोलीबारी से जुड़ी घटनाओं के क्रम को फिर से समझने (रीकंस्ट्रक्ट करने) और जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी के बयानों की पुष्टि करने की उम्मीद है.
यह घटना 26 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के पास हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया.
मृतकों की पहचान हेलेना भराली, उनके बेटे देबर्षि ईशान कश्यप, उनकी पत्नी रिनिका, हेलेना के भाई भुदेव भराली और नारायण दास (भुदेव के केयरटेकर) के रूप में हुई है. परिवार के ड्राइवर सत्येंद्र पाठक गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
गोलीबारी के एक घंटे के भीतर ही गोगोई को गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने अपराध में इस्तेमाल की गई .32 कैलिबर की एक पिस्तौल भी बरामद की है.
शुरुआती जांच के दौरान Police ने ‘होटल बिलास इन’ के लीज एग्रीमेंट (पट्टा समझौते) के नवीनीकरण से जुड़े किसी संभावित विवाद की भी जांच की.
जांचकर्ताओं ने जब इस जानलेवा हमले के पीछे के हालात का पता लगाने की कोशिश की तो किराए और बिजली के बिल के बकाये के आरोप भी सामने आए.
एक नवंबर की आधी रात तक पलटन बाजार Police स्टेशन में Police ने गोगोई की पत्नी से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान, उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद उनकी अपने पति से बातचीत हुई थी.
उनके अनुसार, घटना के कुछ ही देर बाद गोगोई ने उनसे संपर्क किया और बताया कि कुछ लोग उन पर दबाव डाल रहे थे. उन्होंने अपनी पत्नी को सावधान रहने और अपनी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था.
Police इन दावों और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि घटनाओं के क्रम, गोलीबारी के मकसद और इसमें किसी और के शामिल होने का पता लगाया जा सके. जांच में ‘क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन’ (घटनास्थल को फिर से तैयार करना) एक अहम हिस्सा हो सकता है, क्योंकि Police गुवाहाटी की हाल के समय की सबसे जानलेवा गोलीबारी की घटनाओं में से एक के पीछे के हालात को समझने की कोशिश कर रही है.
–
ओपी/डीकेपी


