Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल : फर्जी दुर्गा पूजा पास घोटाला, गिरफ्तार पूर्व मंत्री की पत्नी से भी पूछताछ करेगी पुलिस

पश्चिम बंगाल : फर्जी दुर्गा पूजा पास घोटाला, गिरफ्तार पूर्व मंत्री की पत्नी से भी पूछताछ करेगी Police

कोलकाता, 31 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल में फर्जी दुर्गा पूजा पास घोटाले की जांच कर रहे अधिकारी अब गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन की पत्नी मधुच्छंदा सेन से पूछताछ करने की तैयारी कर रहे हैं. आरोप है कि उनकी कंपनी ने यूनेस्को टैग के नाम पर प्रचारित टूर पैकेजों के तहत ये पास बेचे थे.

इंद्रनील सेन को इस सप्ताह की शुरुआत में ईडी के साल्ट लेक कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद बाहर निकलते समय कोलकाता Police ने गिरफ्तार किया था. जांचकर्ताओं को शक है कि फर्जी पासों की बिक्री उनकी पत्नी मधुच्छंदा सेन की कंपनी मास आर्ट के जरिए की गई थी.

Police पूछताछ के दौरान मधुच्छंदा सेन को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी, क्योंकि कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में अग्रिम जमानत दे रखी है.

Police सूत्रों के अनुसार, अभी यह तय नहीं हुआ है कि मधुच्छंदा सेन को पूछताछ के लिए लालबाजार स्थित कोलकाता Police मुख्यालय बुलाया जाएगा या जांच अधिकारी उनके घर जाकर बयान दर्ज करेंगे.

जांच दल इंद्रनील सेन, उनकी पत्नी, उनकी बेटियों और कुछ करीबी रिश्तेदारों के बैंक खातों की भी जांच कर रहा है. अधिकारियों को शक है कि कथित घोटाले से जुटाई गई रकम को इधर-उधर करने के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है.

इंद्रनील सेन फिलहाल Police हिरासत में हैं और उनसे रोज कई घंटों तक पूछताछ की जा रही है. उन्हें 10 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा. वह ममता बनर्जी Government के पिछले कार्यकाल के पांचवें पूर्व मंत्री हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.

शहर की अदालत में सुनवाई के दौरान Governmentी वकील ने बताया कि मधुच्छंदा सेन की कंपनी मास आर्ट ने वर्ष 2025 में यूनेस्को के साथ एक समझौता किया था. अभियोजन पक्ष का आरोप है कि संगठन ने 2022 से 2025 के बीच यूनेस्को टैग का इस्तेमाल कर दुर्गा पूजा टूर पैकेजों का प्रचार और बिक्री की, जबकि यूनेस्को के लोगो के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध है.

Governmentी वकील ने अदालत को यह भी बताया कि जिस दिन मास आर्ट के खाते में पैसे जमा हुए, उसी दिन कुछ रकम पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के बैंक खाते में भी ट्रांसफर की गई.

इस पास घोटाले की जांच कोलकाता Police और Enforcement Directorate (ईडी) अलग-अलग स्तर पर कर रहे हैं.

–

एएमटी/वीसी

Share