गुवाहाटी : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, फ्रिज से बरामद हुआ सिर

गुवाहाटी, 7 सितंबर . असम की राजधानी गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में Police ने उसके पति रामानुजन गोस्वामी को हिरासत में लिया है. मृतका की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है.

रिया तालुकदार मूल रूप से नूनमती क्षेत्र की रहने वाली थी और फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी. बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता नहीं हैं और परिवार में उनका एक भाई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद Monday रात करीब 8 बजे रामानुजन गोस्वामी के घर से निकलने की बात सामने आई है.

Police के अनुसार, हाटीगांव के बसीस्थपुर बायलैन स्थित घर से महिला का शव बरामद किया गया. Police ने बताया कि पति-पत्नी किसी के फोन का जवाब नहीं दे रहे थे और पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने का एहसास हुआ तो इसकी जानकारी Police को दी गई. सूचना मिलने पर Police की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Police के अनुसार, घर में रिया का शव बरामद हुआ, जिसका सिर धड़ से अलग था. महिला के सिर को फ्रिज से बरामद किया गया है. इसके बाद उसके पति को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ शुरू हुई. Police ने बताया कि पति-पत्नी के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से विवाद हो रहा था. आरोप है कि पति रामानुजन ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी. घटनास्थल से महिला की कटी हुई उंगली भी बरामद की गई.

Police का मानना है कि महिला की हत्या शव मिलने से लगभग 24 से 48 घंटे पहले की गई हो सकती है. मामले की जांच के दौरान घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया गया है.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment