
गांधीनगर, 1 अक्टूबर . Gujarat Government Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाईDubai की उड़ान में बड़ी त्रासदी को टालने में अहम भूमिका निभाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को ‘विशिष्ट Gujarat गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी. Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Thursday को यह घोषणा की. राज्य Government ने उनके लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार का भी ऐलान किया है.
Chief Minister पटेल ने कहा कि कॉकपिट के भीतर हमले में गंभीर रूप से घायल होने और खून बहने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने असाधारण साहस का परिचय दिया और विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पटेल ने कहा कि दुनिया कैप्टन मच्छार के साहस को सलाम कर रही है. उन्होंने उनके कदम को बेहद प्रेरणादायक और प्रशंसनीय बताया. Chief Minister ने कहा कि Gujaratी मूल के कैप्टन मच्छार ने अपनी बहादुरी से Gujarat और देश का गौरव बढ़ाया है.
उन्होंने कहा, “उनकी असाधारण बहादुरी और मानवता के इस कार्य के सम्मान में Gujarat Government कैप्टन स्मित मच्छार को ‘विशिष्ट Gujarat गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी.” Chief Minister ने यह भी कहा कि पूरा Gujarat उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है.
Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने भी एक्स पर पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने असाधारण साहस दिखाया और 174 लोगों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि Gujarat को अपने इस “बहादुर बेटे” पर गर्व है.
Chief Minister कार्यालय के सूत्रों ने को बताया कि राज्य Government ने कैप्टन मच्छार के साहसिक कदम के सम्मान में 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की है.
यह घोषणा फ्लाईDubai की उड़ान एफजेड1073 में Wednesday को हुई एक घटना के एक दिन बाद की गई है. बोइंग 737 मैक्स 8 विमान Dubai से तेल अवीव जा रहा था और उसमें 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे. आरोप है कि सह-पायलट ने कॉकपिट के भीतर कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया.
घटना के बाद विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर गया. इसके बाद विमान का रुख मोड़कर सऊदी अरब के तबुक ले जाया गया, जहां उसे सुरक्षित उतारा गया.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने में मदद मिली. इसके बाद दो यात्रियों ने विमान का नियंत्रण संभालने में सहायता की और विमान को सुरक्षित रूप से तबुक में उतारा गया.
इस घटना के बाद कैप्टन मच्छार के साहस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है. Prime Minister Narendra Modi और इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने उनके साहस की प्रशंसा की है. Prime Minister मोदी ने Thursday को कैप्टन मच्छार के परिवार से भी बात की और उन्हें ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि उनके साहस से बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली.
कैप्टन मच्छार को वाणिज्यिक विमानन क्षेत्र में 13 साल से अधिक का अनुभव है और उनके नाम करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव है. उन्होंने जून 2022 में फ्लाईDubai में कैप्टन के तौर पर काम शुरू किया था. इससे पहले वह 11 साल से अधिक समय तक स्पाइसजेट के साथ जुड़े रहे, जहां उन्होंने कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में सेवाएं दीं.
घटना के बाद कैप्टन मच्छार का सऊदी अरब में इलाज चल रहा है. कॉकपिट में हमले की परिस्थितियों और सह-पायलट के कथित हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है. फ्लाईDubai ने भी फ्लाइट डेक में विवाद होने की पुष्टि की है और मामले की जांच जारी है.
–
डीएससी