गुजरात : गोधरा के अस्थायी बस स्टेशन में भीषण आग, कंट्रोल रूम और पांच दुकानें जलकर खाक

गोधरा, 17 नवंबर . Gujarat के गोधरा शहर के भुरावाव इलाके में स्थित अस्थायी बस स्टेशन पर Monday देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से बस स्टेशन परिसर में संचालित पांच दुकानें, कंट्रोल रूम और पार्सल कार्यालय जलकर खाक हो गए. आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, बस स्टेशन परिसर में देर रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही गोधरा फायर विभाग की सभी उपलब्ध दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोधरा शहर के ए और बी डिवीजन के Police इंस्पेक्टर भी Police काफिले के साथ मौके पर पहुंचे. Police और फायर विभाग की टीम ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. फायर विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित दुकानों में प्लास्टिक का सामान और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी. इसी वजह से आग तेजी से फैल गई.
इस घटना में बस स्टेशन का कंट्रोल रूम और पांच दुकानें पूरी तरह जल गईं. इसके अलावा परिसर में स्थित पार्सल कार्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है. पार्सल कार्यालय के माध्यम से लोग अपना कीमती सामान परिवहन के जरिए अलग-अलग शहरों में भेजते हैं. ऐसे में कार्यालय में रखे पार्सलों और अन्य सामान के जलने से भी बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है.
एक अधिकारी ने बताया कि बस स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी. काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों और आर्थिक नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
–
एसएके/एएस


