गुजरात: एशियाई खेलों की पदक विजेता एलावेनिल वलारिवन को डिप्टी सीएम ने दिए 1.33 करोड़ रुपए

गांधीनगर, 28 सितंबर . Gujarat Government ने जापान में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली राइफल निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को ‘खेल प्रतिभा पुरस्कार योजना’ के तहत 1.33 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया है. इसके साथ ही राज्य Government की ओर से उन्हें अब तक दी गई कुल प्रोत्साहन राशि 2.41 करोड़ रुपए हो गई है.

Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने Monday को निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को सम्मानित किया. उन्होंने आइची-नागोया एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीते हैं.

वलारिवन ने पहले टीम स्पर्धा में India को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई और इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता. उन्होंने व्यक्तिगत फाइनल में 252.4 का स्कोर बनाया और दूसरे स्थान पर रहीं. जापान की ताइची हिनाता ने खेलों के रिकॉर्ड 253.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता.

वलारिवन को बधाई देते हुए संघवी ने कहा कि Gujarat Government खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए जरूरी प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, “किसी खिलाड़ी की अंतरराष्ट्रीय सफलता केवल उसकी अपनी मेहनत का नतीजा नहीं होती, बल्कि इसमें पूरे सफर के दौरान माता-पिता से मिले सहयोग और संस्कारों की भी अहम भूमिका होती है.”

संघवी ने संस्कारधाम परिसर से वलारिवन के जुड़ाव का भी जिक्र किया, जहां उन्होंने राज्य Government की डीएलएसएस योजना के तहत पढ़ाई की थी. उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में उनके प्रदर्शन से Gujarat का नाम रोशन हुआ है.

उन्होंने कहा, “संस्कारधाम में तैयार हुए खिलाड़ियों की सफलता राज्यभर के हजारों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकती है.”

Gujarat Government के अनुसार, वलारिवन को इससे पहले शक्तिदूत योजना और ओलंपिक प्रोत्साहन योजना के तहत 1.33 करोड़ रुपए मिले थे. इसके अलावा उन्हें डीएलएसएस योजना और खेल महाकुंभ सहित दूसरी योजनाओं के जरिए 74 लाख रुपए की सहायता दी गई थी.

नई प्रोत्साहन राशि के बाद राज्य Government की ओर से वलारिवन को दी गई कुल आर्थिक सहायता 2.41 करोड़ रुपए हो गई है.

Ahmedabad के मणिनगर इलाके में रहने वाली वलारिवन 2017-18 से राज्य Government की शक्तिदूत योजना से जुड़ी हुई हैं और फिलहाल इस योजना के तहत ‘ए’ श्रेणी में हैं.

27 वर्षीय वलारिवन ने 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2024 पेरिस ओलंपिक में India का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने 2019 में रियो डी जेनेरियो में हुए आईएसएसएफ विश्व कप में 251.7 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता था. उन्हें 2022 में केंद्र Government ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया.

उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में 2018 में सुहल और सिडनी में आयोजित जूनियर विश्व कप, एशियन एयरगन चैंपियनशिप और चेंगदू में हुए विश्व विश्वविद्यालय खेलों में जीते गए पदक भी शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 2025 में म्यूनिख और कजाकिस्तान में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीते.

वलारिवन ने अपने एशियाई खेलों के डेब्यू के आठ साल बाद ये दो पदक जीते हैं. अपने पहले एशियाई खेलों में राइफल में खराबी आने के कारण वह फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment