
नागोया, 28 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में Monday को पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में India ने दो मेडल हासिल किए. यशवीर सिंह ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश थारंगा ने हासिल किया.
नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में India के यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान अपने नाम किया. यशवीर ने अपने छठे प्रयास में 85.72 मीटर की दूरी तय की. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 85.14 मीटर था. रोहित ने पहले प्रयास में 83.56 मीटर, दूसरे में 82.99 मीटर, तीसरे में 82.42 मीटर और चौथे प्रयास में 84.31 मीटर की दूरी तय की. उनका का पांचवां प्रयास 85.14 मीटर रहा था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम प्रयास में सबसे अधिक दूरी तय की.
वहीं, रोहित यादव ने 84.35 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में यह दूरी तय की थी. रोहित ने पहले प्रयास में 77.25 मीटर, दूसरे में 82.40 मीटर, तीसरे में 84.35 मीटर, चौथे में 82.16 मीटर और पांचवें प्रयास में 82.15 मीटर का थ्रो किया. हालांकि, उनका छठा प्रयास फाउल रहा.
श्रीलंका के रुमेश थारंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. रुमेश ने अपने चौथे प्रयास में 88 मीटर की दूरी को पार कर लिया था, जिसके बाद छठे और अंतिम प्रयास में 88.55 मीटर की दूरी तय करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
थारंगा ने पहले प्रयास में 73.53 मीटर दूरी तय की, जिसके बाद अगले प्रयास में 83.34 मीटर दूर भाला फेंका. उनका तीसरा प्रयास मान्य नहीं था, जिसके बाद 88.33 मीटर की दूरी तय करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया था. थारंगा का पांचवां प्रयास फाउल रहा; उन्होंने छठे प्रयास में 88.55 की दूरी तय करते हुए खिताबी जीत पर मुहर लगाई.
–
आरएसजी