
New Delhi, 28 सितंबर . दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सिरसा ने Monday को दावा किया है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुए हंगामे के पीछे ‘आप’ का हाथ है और यह पूरी साजिश एक महिला कार्यकर्ता से जुड़े मामले से ध्यान भटकाने के लिए रची गई.
मनजिंदर सिंह सिरसा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक महिला कार्यकर्ता गायत्री बिश्नोई, मनीष सिसोदिया के साथ उनके Governmentी बंगले में रह रही थीं. जब यह मसला सामने आया तो इस चीज को डायवर्ट करने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जेन-जी पर अटैक करने के लिए दिल्ली से चार-पांच सौ लोग भेजे गए हैं, क्रिमिनल्स आइडेंटिफाई करके भेजे गए, जिन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अंदर जाकर माहौल बिगाड़ने का काम किया.”
सिरसा ने इस दौरान पंजाब Police की भूमिका पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि आखिर पंजाब Police ने तीन दिन तक ऐसा उधम क्यों मचने दिया वहां पर? उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चाहते थे कि किसी तरीके से उधम मचाकर गायत्री बिश्नोई वाले मुद्दे से बाहर निकला जाए, इसलिए एलपीयू पर हमला किया गया.
सिरसा ने कहा, “यह जेन-जी के ऊपर हमला है. हमारा जेन-जी डर में रहेगा, तो केजरीवाल जी कैसे जेन-जी ग्रो करेगा? आपको इसका जवाब देना चाहिए.”
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हंगामे की खबरें सामने आ रही हैं. छात्रों का आरोप है कि कैंपस में बाहरी लोगों ने आकर माहौल बिगाड़ा है. अब मंत्री सिरसा के इस बयान के बाद इस पूरे मामले ने Political रंग ले लिया है.
सिरसा का आरोप है कि ‘आप’ ने सुनियोजित तरीके से 400-500 लोगों को, जिनमें कई आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग शामिल थे, दिल्ली से एलपीयू भेजा. उनका मकसद यूनिवर्सिटी में अराजकता फैलाना था ताकि गायत्री बिश्नोई से जुड़ा मामला मीडिया और जनता की नजरों से हट जाए.
–
एससीएच/वीसी