
New Delhi, 28 सितंबर . दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुआ Political विवाद तेज हो गया है. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत तमाम आप नेता और कार्यकर्ता Monday को घटनास्थल पर पहुंचे और भाजपा पर तीखा हमला बोला. दिल्ली में पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की शिकायत के आधार पर Police ने आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ First Information Report दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ Governmentी काम में बाधा डालने और डराने-धमकाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
एक बयान में कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर की शिकायतों के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. इस घटना के संबंध में कुछ अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिन पर जांच के दौरान कार्रवाई की जाएगी.
यह First Information Report ऐसे समय में दर्ज हुई है, जब पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान हुए विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच Political घमासान जारी है.
इससे पहले सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली के उपChief Minister और लोक निर्माण विभाग का जिम्मा संभाल रहे प्रवेश वर्मा पर साहिब सिंह नाम के शख्स को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था.
घटना के बाद साहिब सिंह ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे और उनके खिलाफ First Information Report दर्ज करने की मांग की थी. उनका दावा था कि वह घटना के समय आप विधायक जरनैल सिंह के इंस्टाग्राम पेज पर लाइव वीडियो बना रहे थे.
साहिब सिंह के मुताबिक, वह विधायक जरनैल सिंह के साथ वहां गया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि सड़क की खराब गुणवत्ता दिखाने के दौरान विवाद हुआ और प्रवेश वर्मा ने पहले उनका मोबाइल नीचे किया और फिर उन्हें थप्पड़ मार दिया.
प्रवेश वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए दावा किया था कि युवक ने उनके परिवार के सदस्यों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और उन्होंने उसी पर प्रतिक्रिया दी थी. युवक ने इस आरोप से इनकार किया था.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने Political रंग ले लिया. आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की .
अब इसी घटनाक्रम के बीच पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की शिकायत पर आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. उन पर Governmentी काम में बाधा डालने और डराने-धमकाने के आरोप लगाए गए हैं.
–
एएमटी/वीसी