गरबा में सभी संप्रदाय के लोग हिस्सा लेते हैं: उपमहापौर संजय घाड़ी

Mumbai , 9 सितंबर . Mumbai के उपमहापौर संजय घाड़ी ने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

संजय घाड़ी ने गरबा को लेकर हो रही चर्चा पर भी अपनी बात रखी. उनके मुताबिक, हमारे देश में लंबे समय से गरबा हो रहा है, जिसमें विभिन्न संप्रदाय के लोग हिस्सा लेते हैं. ऐसी स्थिति में ये देखना गलत है कि गरबे में कौन सी जाति का व्यक्ति शामिल है. हम इस मानसिकता के खिलाफ रहेंगे.

उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिल्कुल भी नहीं कह सकते हैं कि मुस्लिम संप्रदाय से जुड़े लोग गरबा में शामिल नहीं हो सकते हैं. वे बहुत सालों से इस गरबा में शामिल हो रहे हैं. लिहाजा इस तरह की बात कहना कि मुस्लिम समुदाय के लोग गरबा में शामिल नहीं हो सकते हैं, बिल्कुल गलत है. मुस्लिम समुदाय को आज तक किसी ने भी नहीं रोका है. इस मुद्दे में हिंदू-मुस्लिम जैसा एंगल नहीं निकाला जाना चाहिए.

साथ ही, उन्होंने वंदे मातरम को लेकर हो विवाद पर भी अपनी बात रखी. उनके मुताबिक, मुझे समझ में नहीं आता है कि आखिर इन लोगों को वंदे मातरम से क्या परेशानी है. अगर इस तरह का कानून है जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि सभी को वंदे मातरम गाना चाहिए, तो इससे कांग्रेस को क्या आपत्ति है. पूरे देश में राष्ट्रगीत गाया जाना चाहिए. कांग्रेस के नेताओं को इससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए. मुझे लगता है कि राष्ट्रगीत के सभी छह पैरे गाए जाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के सभी कलाकार Mumbai में लंबे समय से रह रहे हैं. ऐसी स्थिति में कई कलाकार अच्छी मराठी भाषा बोलते हैं. मैंने संजय दत्त के बयान के बारे में सुना, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं छह सालों तक जेल में रहा, लेकिन मैं मराठी नहीं सीखा. मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए. Maharashtra में रहने वाले सभी लोगों को मराठी सीखनी चाहिए. Maharashtra के परिवहन मंत्री ने सभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले लोगों के लिए यह प्रावधान किया कि जिन लोगों को मराठी नहीं आएगी, उनका बैच रद्द किया जाएगा. इसके बाद शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में करीब 25 से 30 हजार लोगों को मराठी सीखाने का फैसला किया गया. ऐसी स्थिति में संजय दत्त के पास छह साल का लंबा समय था, वो चाहते, तो अच्छी मराठी सीख सकते थे. उन्हें जेल में बंद दूसरे आरोपियों से बात करनी चाहिए, वो अच्छी मराठी सीख सकते हैं. सिनेमा जगत के सभी लोगों को मराठी सीखनी चाहिए. संजय दत्त को ट्यूशन लेकर मराठी सीखनी चाहिए.

साथ ही, उन्होंने कहा कि Maharashtra में शिवसेना, भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार), हम सभी मिलकर चुनाव लड़े हैं. हम तीनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़े हैं. शिंदे साहब के नेतृत्व में यह तय किया जाएगा कि अन्य राज्यों में भाजपा से अलायंस करके लड़ना है कि नहीं. इस बारे में जल्द ही फैसला किया जाएगा. हमारे शीर्ष नेतृत्व आने वाले दिनों में यह फैसला करेंगे कि गोवा के आगामी चुनाव एक साथ लड़ा जाए, या अलग-अलग लड़ा जाए.

उपमहापौर संजय घड़ी ने जेन-जी को लेकर भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि आंदोलन के बाद जेन-जी का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है. जेन-जी विपक्ष के साथ नहीं जाएगी, वह हमारे साथ ही रहेगी. हमें पूरा भरोसा है.

एसएचके/डीकेपी

Leave a Comment